लाइव न्यूज़ :

Women's health : बटक्स और थाइज की चर्बी खत्म करके फिगर को स्लिम एंड फिट बनाती हैं ये 10 एक्सरसाइज

By उस्मान | Updated: December 20, 2019 06:50 IST

आप घर पर ही कुछ आसान एक्सरसाइज करके मोटापे से छुटकारा पा सकती हैं

Open in App
ठळक मुद्देमोटापा से छुटकारा पाने के लिए बेस्ट हैं ये एक्सरसाइजबेहतर परिणाम पाने के लिए किसी एक्सपर्ट की देखरेख में करें एक्सरसाइज

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। एक्सपर्ट भी इस बात को मानते हैं कि अधिक मोटापे की वजह से डायबिटीज, कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों का खतरा अधिक होता है। वजन कम करना मूल रूप से दो चीजों पर निर्भर करता है - आपकी डाइट और वर्कआउट। फिट रहने के लिए आजकल सभी जमकर वर्कआउट तो करते हैं, लेकिन इसके लिए सही गाइडेंस होना बहुत जरूरी है। हम आपको कुछ वर्कआउट बता रहे हैं जिनसे तेजी से फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है।

 

1) स्किपिंगवजन कम करने के लिए इससे मजेदार एक्सरसाइज कुछ नहीं है। जम्पिंग रोप से फैट करने में मदद मिलती है और आपके पैर व आर्म्स में टोन आता है।

2) बर्पीज यह एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है जिससे कैलोरी बर्न होती है। इसके अलावा इससे मसल्स मजबूत बनती हैं।

3) जंप स्क्वैटयह एक हाई एनर्जी वर्कआउट है। जंप करने से हार्ट रेट बढ़ती है और उसके बाद स्क्वैट करने से आपकी स्ट्रेंथ बढ़ती है और फैट बर्न होता है।

4) जम्पिंग लंग्सइससे आपके ग्लट्स, बट और लेग्स पर काम होता है। इस कार्डियो वर्कआउट से आपको तेजी से कैलोरी नुर्ण करने में मदद मिलती है। आप इस वर्कआउट के जरिए अपनी थाइज का फैट कम कर सकते हैं। 

5) माउंटेन क्लिम्बरआप इसे धीरे शुरू करते हुए पैरों की गति बढ़ा सकते हैं। इससे आपके कोर, एब्स, लेग्स और शोल्डर्स पर काम होता है। 

6) लेग स्ट्रैचयह एक्सरसाइज भी काफी प्रभावी है इससे पैरों का दर्द भी दूर रहेगा। इसको करने के लिए पैरों को सीधे करके बैठ जाए। फिर एक टांग को दूसरी जांग पर रखें और दूसरी टांग को लंबा रखकर हाथों से पकड़ने की कोशिश करें। अपने पैर को 5 मिनट तक पकड़ कर रखें। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं। 

7) साइकलिंग इस एक्सरसाइज के जरिए भी आप थाई की चर्बी को कम कर सकते है। इससे केवल जांघ ही नहीं बल्कि आपके शरीर को भी सही शेप मिलेगा। जमीन पर पेट के बले लेटकर कर अपनी टांगों को 90 डिग्री ऊपर ले जाएं। फिर टांगों को साइकिल की तरह चलाएं। 1 मिनट ऐसे करके धीरे-धीरे पैर नीचे ले आए। इस प्रक्रिया को 5 बार दोहराएं। 

8) रस्सी कूदनाजांघ पर जमा एक्सट्रा फैट को कम करने के लिए आपको नियमित रूप से रस्सी कूदनी चाहिए। ये एक आसान एक्सरसाज है। इसके अलावा आप चाहें तो दौड़ भी सकते हैं। दौड़ने से जांघों पर दबाव पड़ता है जिससे आपको फायदा होगा। 9) लंजिसपैरों के बीच 3 सेंटीमीटर की दूरी रखकर खड़े हो जाए। हाथों से हल्का वजन उठाएं। दाहिने पैर के साथ अपना  कदम आगे बढ़ाएं और बाई टांग झुका दें। ठीक ऐसा बाएं पैर के साथ करें। इस प्रक्रिया को 10 बार करें।

10) डीप स्‍क्‍वैटसअपने दोनों पैरों पर खड़े हो जाए। हाथ को अपने चेहरे के सामने 12 इंच की दूरी पर लाएं। गहरी सांस लें और अपने घुटनों को फोल्‍ड करें। 90 डिग्री का कोण बना लें।

टॅग्स :वीमेन हेल्थ टिप्सवजन घटाएंफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यमोटापे की नई दवाएं 'चमत्कारी इलाज' नहीं, विशेषज्ञ

बॉलीवुड चुस्की73 की उम्र में भी बेहद फिट हैं जीनत अमान, इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया फिटनेस सीक्रेट!

स्वास्थ्यबिस्तर पर लेटते ही 2 मिनट में आएगी नींद, आर्मी वाले अपनाते हैं ये तरीका, जानें कितना असरदार

स्वास्थ्यहमें वजन कम करने वालों की तारीफ नहीं करनी चाहिए, क्यों ?

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य1,738 पुरुषों की जांच, क्या दवा हिंसा और घरेलू हिंसा को कम कर सकती?, देखिए रिपोर्ट में बेहद दिलचस्प खुलासा

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार