लाइव न्यूज़ :

Winter skin care tips : सर्दियों में फंगल इन्फेक्शन और अन्य चर्म रोगों को खत्म कर सकते हैं ये 5 उपाय

By उस्मान | Updated: November 7, 2019 17:12 IST

स्किन के ज्यादा ड्राई होने से प्रभावित हिस्से पर लाल निशान और जलन होने लगती है। दाद की समस्या धीरे-धीर फैलती रहती है।

Open in App

सर्दियों के मौसम में ड्राई स्किन एक बड़ी समस्या है जिससे आपको खुजली, फोड़े, फुंसी, दाद आदि की समस्या हो सकती है। खुजली को सामान्य समझ कर नजरअंदाज करना दाद-खाज का कारण बनता है। दाद-खाज की समस्या में त्वचा पर लाल रंग के छोटे-छोटे दाने होने लगते है। 

स्किन के ज्यादा ड्राई होने से प्रभावित हिस्से पर लाल निशान और जलन होने लगती है। दाद की समस्या धीरे-धीर फैलती रहती है। यह समस्या फंगल इंफेक्शन के कारण होती है। अगर ध्यान न दिया जाए, तो फंगल इंफेक्शन धीरे-धीरे पूरे हिस्से में फैलने लगता है। 

मेडिकल एक्सपर्ट के अनुसार, सर्दियों दाद, खाज और खुजली त्वचा से संबंधित रोगों में काफी तेजी से इजाफा हुआ हैं। इसका समय से इलाज न किया जाए, तो ये एक गंभीर बीमारी का रूप में लेती है। इस बीमारी का मुख्य कारण खराब पहनावा, खानपान और दिनभर एक ही स्थान पर बैठकर काम करना भी होता है।

जो लोग रोजाना स्नान नहीं करते हैं, उन्हें इस रोग के होने की सबसे अधिक सम्भावना होती है। आजकल के फैशन के दौर में लोगो बहुत तंग कपड़े पहनते हैं, जिस वजह से त्वचा को हवा नहीं मिल पाती है। 

खुजली से है कैंसर का खतराशरीर में हो रही खुजली को हल्के में नहीं लेना चाहिए। क्योकि समय रहते यदि इनका इलाज न किया गया तो किडनी, खून की कमी, थाइराइड और कैंसर जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। इतना ही नहीं कभी कभी किसी अन्य बीमारी के इलाज समय ली जाने वाली एंटीबायोटिक के साइडएफेक्ट के कारण भी दाद या खुजली हो जाती है। अनियमित या अधिक तेलीय पदार्थ खाने से भी खुजली की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

त्वचा रोगों से बचने के उपाय

समय पर अपनी त्वचा की सफाई इन बीमारियों को फैलने से रोका जा सकता है। जरूरत से ज्यादा गर्म पानी से स्नान नहीं करना चाहिए। हमेशा हल्के गुनगुने या ताजा पानी से स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद मॉस्चराइजर या सरसों का तेल जरूर लगाएं। क्योकि ऐसा करने से आपकी त्वचा से रूखापन गायब हो जाता है।

 

चंदन पाउडरचंदन पाउडर में क्लींजिंग गुण होते हैं। इसे दूध या गुलाब जल के साथ मिलाने से भी दाग-धब्बे दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको चंदन पाउडर, दूध। गुलाब जल चाहिए। पहले चंदन पाउडर को दूध या गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।

मॉस्चराइजरसोरायसिस में त्वचा तुरंत-तुरंत शुष्क हो जाती है और इससे खुजली और नोचने की प्रवृति भी जल्दी-जल्दी होने लगती है। इससे बचने के लिए त्वचा में हमेशा नमी बनाए रखें। त्वचा को जल्दी शुष्क ही नहीं होने दें। पूरे बदन में मॉस्चराइजर का लेप हमेशा लगा कर रखें।

गुनगुने पानी में स्नानतेल, ओटमील, सेंधा नमक गुनगुने पानी में मिला कर बाथ टब में 15 मिनट बैठ जाए। निकलने के बाद पूरे बदन में मॉस्चराइजर लगा ले। इससे स्किन का ड्राइनेस कम होगा और त्वचा पर पपड़ी भी नहीं जमेगी।

नीम का पानीगर्मियों में त्वचा पर फुंसी होना भी आम समस्या है। रोम छिद्रों के संक्रमित होने पर फुंसी होती है। यह चेहरे, खोपड़ी, बगल, पीठ, छाती, गर्दन, जांघों और नितंबों पर कहीं भी हो सकती हैं। इससे राहत पाने के लिए आप नीम के पानी से स्नान कर सकते हैं। इसके अलावा प्रभावित हिस्से पर सेब के सिरके को पानी के साथ मिलाकर लगा सकते हैं।

शहद इसके लिए आपको शहद, सूखी ओट्स और एलोवेरा जेल चाहिए। पहले शहद, सूखी ओट्स और एलोवेरा जेल को ब्लेंड करके पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। 30 मिनट के बाद, पैक को गुनगुने पानी से धो लें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सस्किन केयरघरेलू नुस्खेविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब