लाइव न्यूज़ :

Winter diet tips: सर्दियों में न खायें ये 7 चीजें, इम्यून सिस्टम हो जाएगा कमजोर, बढ़ जाएगा संक्रमण का खतरा

By उस्मान | Updated: December 12, 2020 12:17 IST

विंटर डाइट टिप्स : कोरोना काल में तो बिल्कुल भी इन चीजों का सेवन न करें

Open in App
ठळक मुद्देसर्दियों में इम्यून सिस्टम कमजोर कर सकती हैं ये चीजेंकोरोना काल में शरीर को कमजोर होने से बचाना जरूरीकुछ हेल्दी चीजें भी इस मौसम में सेहत की दुश्मन

सर्दियों का मौसम पूरे जोरों पर है। इस मौसम में इम्यून पावर कमजोर होने और बीमारियों की चपेट में आसानी से आने का खतरा होता है। कोरोना का संकट भी जारी है और इस लिहाज से इस मौसम में सेहत का ध्यान रखना और भी ज्यादा जरूरी है। 

इसमें कोई शक नहीं है कि इस मौसम में खाने और सोने में जो मजा मिलता है वो किसी चीज में नहीं है। लेकिन ध्यान रहे कि कुछ भी खाने-पीने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। जरूरी नहीं है कि इस मौसम में हेल्दी चीजें आपके लिए बेहतर ही साबित हों। 

हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको इस मौसम में खाने से बचना चाहिए। यह चीजें आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर बना सकती हैं और आपको संक्रमण के मुंह में धकेल सकती हैं।  

दही जैसी ठंडी चीजेंइस मौसम में आपको दही या कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों से बचना चाहिए। ठंडा पेय और ठंडे खाद्य पदार्थ शरीर की रक्षा प्रणाली को कम कर सकते हैं। जिससे शरीर बीमारियों के लिए अतिसंवेदनशील हो सकता है। सर्दियों के मौसम में ठंडे तापमान वाले खाद्य पदार्थों को नहीं खाना चाहिए, क्योंकि शरीर को तापमान तक लाने के लिए शरीर को दोगुना मेहनत करनी पड़ती है।

डेयरी उत्पादडेयरी उत्पाद प्रकृति में बलगम पैदा करने वाले हैं। इन्हें खाने से आपका गला खराब हो सकता है। सर्दियों में ठंडा दूध, शेक और स्मूदी और दही जैसे ठंडे डेयरी उत्पादों का सेवन सीमित करने की कोशिश करें। अगर दही खानी है तो दोपहर के भोजन के बाद खा सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार दही बलगम बनाता है। इसलिए जो लोग सर्दी और खांसी के लिए अतिसंवेदनशील होते हैं, उन्हें डेयरी से बचना चाहिए।

मीट और प्रोसेस्ड फूडसर्दियों के मौसम में मीट जैसे भारी खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इनको पचाने में शरीर को अधिक समय लगता है और थकान और सुस्ती महसूस करते हैं। इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और वजन भी बढ़ सकता है। प्रोसेस्ड फूड एलर्जी को जन्म दे सकते हैं।

सलाद और कच्चा खानासर्दियों में दोपहर के समय सलाद और कच्ची चीजें खाने से बचना चाहिए। ठंडे खाद्य पदार्थों से अम्लता और सूजन बढ़ सकती है। मूली और कच्ची सब्जी जैसे मौसमी सलाद का सेवन इन घंटों में ही करें। 

जूस और ड्रिंक्सहम सभी जानते हैं कि सर्दियों के मौसम में ठंडा पेय पदार्थों से बचना चाहिए। लेकिन विशेषज्ञों का सुझाव है कि इस दौरान फलों के रस और अन्य मीठे पेय पदार्थों का सेवन को सीमित करना बेहतर है। इनमें शुगर की मात्रा अधिक होती है। यह चीजें इंसुलिन कम करने के साथ प्रतिरक्षा कम कर सकती है।

फैटी फूड सर्दियों में अधिकतर लोग गर्म पकोड़े और घी से बने पराठे खाना पसंद करते हैं। ये गर्म खाद्य पदार्थ शरीर को गर्म तो कर सकते हैं लेकिन इनेमिन कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इससे आपका वजन बढ़ सकता है। लंबे समय तक इन चीजों का सेवन आपको गैस्ट्रिक परेशानी दे सकता है।

मिठाईसर्दियों के मौसम कई त्यौहार और शादियां होती हैं। इस दौरान लोग मिठाइयों का अधिक सेवन करते हैं। इससे आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। आपको दांतों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मीठी चीजें सूजन बढ़ाती है और आपको श्वसन संबंधी विकार दे सकती हैं।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडविंटर्स टिप्ससर्दियों का खाना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब