Winter Diet : ये 4 चीजें दूध में डालकर पी लेना, ठंड में नहीं होंगे सर्दी, खांसी, फ्लू, बुखार जैसे रोग, हड्डियां भी होंगी मजबूत

By उस्मान | Published: November 26, 2019 03:17 PM2019-11-26T15:17:34+5:302019-11-26T17:22:08+5:30

इसके सेवन से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनता है और शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है

Winter Diet tips : drink hot milk before sleep to get rid winter diseases like fever, flu, cold and cough | Winter Diet : ये 4 चीजें दूध में डालकर पी लेना, ठंड में नहीं होंगे सर्दी, खांसी, फ्लू, बुखार जैसे रोग, हड्डियां भी होंगी मजबूत

Winter Diet : ये 4 चीजें दूध में डालकर पी लेना, ठंड में नहीं होंगे सर्दी, खांसी, फ्लू, बुखार जैसे रोग, हड्डियां भी होंगी मजबूत

सर्दियों के मौसम में तापमान में गिरावट और प्रदूषण बढ़ने से इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने लगता है जिससे शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम होने लगती है। यही वजह है कि इस मौसम में ज्यादातर लोग सर्दी, खांसी, फ्लू, जुकाम, बुखार और संक्रमण जैसी बीमारियों से पीड़ित होने लगते हैं। बेहत डाइट और एक्सरसाइज करके आप इन समस्याओं से बच सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका आपको सोने से पहले सेवन करना चाहिए।  

1) दूध और छुहारे
ड्राई फ्रूट्स का बेहतर सेहत में बहुत बड़ा योगदान है। इनका सेवन करने से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती है। दूध में छुहारों को उबाल कर इनका सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है। इसमें पोटेशियम और डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं, जिस कारण यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।

छुहारे में कैल्शियम, कॉपर, मिनरल्स, मैग्नीज और सेलेनियम होता है, इसलिए छुहारों का सेवन दूध में डालकर करने से हड्डियां मजबूत होती है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर कोलोन कैंसर को दूर करते हैं।

छुहारे में कॉपर, मिनरल्स और प्रोटीन होता है, जो कि हमारे पतले शरीर में जान डालकर हमारे वजन को बढ़ाने में मदद करता है। छुहारे को दूध में भिगोकर लेने से आसानी से वजन बढ़ने लगता है। छुहारों में फलोरॉइड मिनरल्स होता है, जो कि हमारे दांतों को सड़ने से रोकने के साथ ही उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है। 

2) हल्दी वाला दूध
हल्दी के दूध का पुराने समय से ही बड़ा महत्व रहा है चाहे वह वैवाहिक जीवन हो या औषधीय गुण। हल्दी वैवाहिक जीवन परिपूर्ण करने में भी सहायक है तो बिमारियों के इलाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हल्दी का दूध कई बीमारियों का इलाज करता है। इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी है।

हल्दी का दूध पीने से घाव जल्दी ठीक हो जाते है, वजन कम करने में मददगार है, सर्दी-खांसी से आराम मिलता है, लीवर की समस्याएं से बचाव करता है, इसके एंटीसेप्टिक गुण अल्सर से बचाते हैं, सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से अच्छी नींद आती है।

हल्दी के दूध का पुराने समय से ही बड़ा महत्व रहा है चाहे वह वैवाहिक जीवन हो या औषधीय गुण। हल्दी वैवाहिक जीवन परिपूर्ण करने में भी सहायक है तो बिमारियों के इलाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

3) दूध और अखरोट
दूध में अखरोट मिलाकर पीने से इसकी शक्ति दोगुनी हो जाती है। अमेरिकन जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी की रिसर्च के अनुसार दूध में मौजूद प्रोटीन बॉडी में आसानी से घुल जाते हैं। इससे पुरुषों की कमजोरी दूर होती है। यह सीमेन की क्वालिटी इम्प्रूव करने का आसान तरीका है। अखरोट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जिससे मसल्स मजबूत होती हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो इनफर्टिलिटी रिलेटेड प्रॉब्लम से बचाता है।

4) दूध और इलायची
पोटैशियम, कैल्शियम, रिबोफाल्विन, नियासिन, विटामिन-सी और मैग्नीशियम से भरपूर इलायची पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है। दूध में इलायची डालकर पीने से पाचन और पेशाब से जुड़ी समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। इससे पेट की सूजन कम होती है और सांस की समस्या से राहत मिलती है। इरना ही नहीं आपको एनीमिया जैसी खून की समस्या से बचने में मदद मिलती है।

English summary :
Due to low temperature and increasing in pollution in winter season.Immunity goes weaker, which reduces the body's ability to fight against viral diseases. Adding Milk in diet helps to improve body Immunity.


Web Title: Winter Diet tips : drink hot milk before sleep to get rid winter diseases like fever, flu, cold and cough

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे