लाइव न्यूज़ :

ब्लैक फंगस से ज्यादा खतराक white fungus आया सामने, जानिये इसके लक्षण और किसे है इसका ज्यादा खतरा

By उस्मान | Updated: May 20, 2021 15:55 IST

अभी ब्लैक फंगस का प्रकोप थमा नहीं कि व्हाइट फंगस के मामले मिलने लगे हैं

Open in App
ठळक मुद्देपटना में मिले हैं व्हाइट फंगस के मामले, डॉक्टर भी शामिलकोरोना जैसे हैं इसके लक्षण ब्लैक फंगस से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है

भारत में कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच एक के बाद एक गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। पिछले कुछ हफ्तों से ब्लैक फंगस का कहर मचा हुआ है और अब व्हाइट फंगस के मामले मिलने लगे हैं। 

बताया जा रहा है कि ब्लैक फंगस से अधिक खतरनाक है। व्हाइट फंगस के के चार मामले पटना से सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों में एक पटना का मशहूर डॉक्टर है। 

इट फंगस को कैंडिडोसिस भी कहा जाता है। पटना में इस बिमारी के चार मरीज पिछले कुछ दिनों में मिले हैं। इस नई बीमारी की दस्तक के बाद से ही पटना में अफरा तफरी मची हुई है।

व्हाइट फंगस ज्यादा खतरनाक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, व्हाइट फंगस इन्फेक्शन ब्लैक फंगस से अधिक खतरनाक है क्योंकि यह फेफड़ों के साथ-साथ शरीर के अन्य भागों जैसे नाखून, त्वचा, पेट, गुर्दे, दिमाग, जननांग और मुंह को प्रभावित करता है। 

डॉक्टरों ने कहा कि व्हाइट फंगस भी फेफड़ों को संक्रमित करता है और संक्रमित मरीज पर एचआरसीटी करने पर कोविड-19 जैसे संक्रमण का पता चलता है।

कोरोना जैसे लक्षण पर कोरोना नहींपीएमसीएच में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर एसएन सिंह के अनुसार अब तक ऐसे चार मरीज मिले हैं, जिनमें कोरोना जैसे लक्षण थे। हालांकि वह कोरोना नहीं बल्कि व्हाइट फंगस से संक्रमित थे। व्हाइट फंगस को मेडिकल टर्म में कैंडिडोसिस भी कहते हैं। ये बेहद खतरनाक है।

उन्होंने बताया कि उनके संस्थान में ऐसे चार मरीज मिल चुके हैं जो व्हाइट फंगस के शिकार थे। उनमें कोरोना जैसे लक्षण थे लेकिन वे कोरोना पॉजिटिव नहीं थे। इन मरीजों का रैपिड एंटीजेन टेस्ट, आर्टी-पीसीआर और एंटीबॉडी टेस्ट किया गया तो वे कोरोना निगेटिव पाये गये। लेकिन फेफड़ा संक्रमित था। जांच पड़ताल के बाद उन्हें जब एंटी फंगल दवा दी गई तो वे ठीक हो गये।

डॉ. एस.एन सिंह ने बताया कि व्हाइट फंगस द्वारा फेफड़ों के संक्रमण के लक्षण एचआरसीटी में कोरोना के लक्षणों जैसे ही दिखते हैं. जिसमें अंतर करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए वैसे मरीजों में रैपिड एंटीजन और आरटी-पीसीआर नेगेटिव है।

किसे हैं व्हाइट फंगस का ज्यादा खतरा कोरोना मरीज जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं उनमें यह फेफडों को संक्रमित कर सकता है। साथ ही व्हाइट फंगस के भी वहीं कारण हैं जो ब्लैक फंगस के हैं- जैसे प्रतिरोधक क्षमता की कमी। डायबिटीज, एंटीबायोटिक का सेवन या फिर स्टेरॉयड का लंबा सेवन। 

अस्पतालों में भर्ती होने वाले जिन मरीजों के कोरोना टेस्ट निगेटिव हों लेकिन फेफडों में इंफेक्शन हो यानि एचआरसीटी में कोरोना जैसे लक्षण मिले उनकी सही से जांच की जानी चाहिये। उनके बलगम का फंगस कल्चर होना चाहिये ताकि शरीर में फंगस का पता चल पाये।

टॅग्स :ब्लैक फंगसकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम