लाइव न्यूज़ :

दिवाली में बचे हैं सिर्फ 5 दिन, इन 5 उपायों से ऐसे कम करें 7 किलो वजन, खूब जचेंगे कपड़े

By उस्मान | Updated: November 2, 2018 11:19 IST

अगर आप मोटापे का शिकार हैं और चाहते हैं कि दिवाली तक आपका कुछ वजन कम हो जाए, तो फिटनेस एक्सपर्ट इमरान खान आपकी मदद कर सकते हैं। इमरान आपको कुछ खास टिप्स दे रहे हैं जिन्हें फॉलो करने के बाद आपका अगले पांच दिन में पांच किलो वजन कम हो सकता है और वो भी किसी साइड इफेक्ट्स के।

Open in App

दिवाली में कुछ दिन ही बचें हैं। जाहिर है कोई भी फेस्टिवल मिठाई के बिना अधूरा है। दिवाली के दौरान घरों में तरह-तरह की मिठाइयां और पारंपरिक पकवान बनते हैं। खुशी और उत्साह के चलते आप खूब मीठी और नमकीन चीजों का सेवन कर लेते हैं। इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है और आपका मोटापा बढ़ने के चांस ज्यादा हो सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि ऐसे उत्सवों पर हर कोई हेल्दी और फिट दिखना चाहता है। जाहिर है आपके कपड़े भी तभी जचेंगे जब आपके फिटनेस बेहतर होगी। अगर आप मोटापे का शिकार हैं और चाहते हैं कि दिवाली तक आपका कुछ वजन कम हो जाए, तो फिटनेस एक्सपर्ट इमरान खान आपकी मदद कर सकते हैं। इमरान आपको कुछ खास टिप्स दे रहे हैं जिन्हें फॉलो करने के बाद आपका अगले पांच दिन में पांच किलो वजन कम हो सकता है और वो भी किसी साइड इफेक्ट्स के।  

इमरान के अनुसार, दिवाली के दौरान घरों में चक्ली, चोरफली, कचौरी, नमकपारे, घुघरा, जलेबी, गुलाब जामुन जैसी मीठी और नमकीन चीजों का खूब सेवन किया जाता है। बेशक आपको इन चीजों का मजा लेना चाहिए लेकिन वर्कआउट नहीं छोड़ना चाहिए। कुछ टिप्स फॉलो करके आप थोड़ा वजन कम कर सकते हैं और दिवाली के दिन सुंदर नजर आ सकते हैं। 

1) गर्म नींबू पानी आज से आपको रोजाना सुबह एक गिलास गर्म नींबू का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। इससे आपका मेटाबोलिज्म तेज होता है और आपके शरीर टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। इतना ही नहीं इससे आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनता है और आप हाइड्रेट रहते हैं। नींबू विटामिन सी के अलावा पोटेशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पेक्टिन फाइबर का बेहतर स्रोत है, जो भूख को शांत करता है और तुरंत वजन घटाने में मदद करता है।

2) ब्रेकफास्टदिवाली की शॉपिंग और अन्य कामों की वजह से लोग नाश्ता नहीं करते हैं। ध्यान रहे कि आपको रोजाना नाश्ता करना चाहिए। आपको नाश्ते में हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे आपका मेटाबोलिज्म बढ़ता है। आपके नाश्ते में एक गिलास दूध, दो अंडे और दो ब्रेड होने चाहिए।  

3) प्रोटीन और फाइबरइन दिनों आपको प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। यानी आपको अंडे, मछली, चिकन जैसी प्रोटीन वाली चीजें खानी चाहिए। अन्हेल्दी चीजें खाने से बचें। इसके अलावा लो-ग्लाइसेमिक गैर-स्टार्च वाली सब्जियां, जैसे ब्रोकोली, पालक, प्याज, फूलगोभी खायें। इनमें फाइबर भी होते हैं। सेब, संतरे, स्ट्रॉबेरी और केले जैसे फाइबर वाले फल वजन घटाने का काम कर सकते हैं।

4) खूब पानी पियें वजन कंट्रोल रखने और कम करने के लिए खूब पानी पीने बहुत जरूरी है। आपको रोजाना कम से कम आठ गिलास पानी पीने चाहिए। अगर आप सादा पानी नहीं पी सकते हैं, तो आपको नींबू पानी, पुदीना पानी या नारियल पानी आदि लेना चाहिए। इससे आपको हाइड्रेट और रिफ्रेश रहने में मदद मिलती है। 

5) वर्कआउट है जरूरीध्यान रहे कि वजन कम करने में डाइट का जितना रोल होता है उतना वर्कआउट का भी है। इसलिए आपको ऊपर बताए गए उपायों के साथ नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए। दिवाली की भागदौड़ में आपको वर्कआउट नहीं भूलना चाहिए। 

टॅग्स :वजन घटाएंदिवालीफिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब