how to lose weight: तेजी से वजन कम करना है तो बिस्तर पर जाने से पहले करें 7 काम, पूरे शरीर की चर्बी होगी कम

By उस्मान | Updated: January 27, 2021 11:55 IST2021-01-27T11:49:39+5:302021-01-27T11:55:30+5:30

tips to weight loss in Hindi: एक्सरसाइज और डाइटिंग के बिना भी कम किया जा सकता है मोटापा

wazan kam kaise kare: how to loss wieght, tips to get rid obesity, motapa kaise kam kare, diet and exercise to loss weight fast, wazan kam karne ke liye kya khaye, wazan kam karne ke gharelu upay | how to lose weight: तेजी से वजन कम करना है तो बिस्तर पर जाने से पहले करें 7 काम, पूरे शरीर की चर्बी होगी कम

वजन कम करने के उपाय

Highlightsएक्सरसाइज और डाइटिंग के बिना भी कम किया जा सकता है मोटापारात को ज्यादा खाने से बचें सोने से पहले हल्का भोजन और स्नान करें

मोटापा पूरी दुनिया की सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। बेशक मोटापा कम करने के लिए तमाम तरह के डाइट प्लान और वर्कआउट मौजूद हैं लेकिन समय की कमी और आलस के कारण अधिकतर लोग इन्हें पसंद नहीं करते हैं। 

मोटापे के कारण आपको भावनात्मक जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। मोटापे के कारण टाइप 2 डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। 

इसके अलावा मोटापा बढ़ने से उम्र बढ़ने के साथ हृदय रोगों और स्ट्रोक की चपेट में आने की आशंका भी कई गुना बढ़ जाती है। वजन कम करने के लिए आपको देर रात को खाने से बचना चाहिए। 

इससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है और ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इससे सूजन और पेट की चर्बी बढ़ सकती है। हम आपको बता रहे हैं कि आपको रात को किन चीजों से परहेज करना चाहिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए ताकि आपका वजन कंट्रोल रह सके। 

खूब पानी पियें
यदि आप अपने वजन घटाना चाहते हैं तो यह आवश्यक है कि आप बहुत सारा पानी पीएं। भरपूर पानी पीने से आप अधिक समय तक तृप्त रहते हैं और आपको अनावश्यक कैलोरी से बचने में मदद मिलती है। 

बिस्तर पर जाने से पहले 8 गिलास पानी पीने के आदी हो जाएं। आप सादा पानी पीने के बजाय नींबू, अंगूर और संतरे का भी पानी पी सकते हैं,  जो शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। 

नट्स और बीज
मोटापा कम करने के लिए रात का खाना छोड़ना सही आदत नहीं है। बजाय इसके आप कुछ नट्स का सेवन कर सकते हैं। फाइबर, प्रोटीन, स्वस्थ वसा, विटामिन और खनिज से भरपूर, नट्स आपको अधिक समय तक आपके पेट को फुल रखते हैं और इसलिए आपको वजन कम करने और पेट की चर्बी बर्न करने में मदद करते हैं।

फल
यदि आप रात भर अपने पेट को पतला रखना चाहते हैं, तो यह आवश्यक है कि आप हल्का भोजन करें और ऐसे खाद्य पदार्थों से बचें जो ब्लोटिंग को बढ़ावा देते हैं। वजन कम करने के मामले में फल आपके सबसे अच्छा दोस्त हैं। सेब जैसे फल स्वस्थ फ्लेवोनोइड और फाइबर से भरे होते हैं जो पेट की चर्बी को जलाने में मदद कर सकते हैं। इसलिए, यदि आप अपने पेट में बदलाव देखना चाहते हैं, तो आप ताजे फलों का सेवन करें।

कोटेज चीज
सोने से पहले पूरी तरह से भोजन से बचना आपके वजन घटाने के लक्ष्यों के लिए बुरा हो सकता है। बिस्तर पर जाने से पहले आपको थोड़ा पनीर खाना चाहिए। यह न केवल पाचन-धीमा करने वाले कैसिइन प्रोटीन से भरपूर होता है, बल्कि इसमें नींद को बढ़ावा देने वाला अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन भी होता है।

स्नान करें
स्नान करने से अच्छी नींद आती है। अगर संभव है तो आपको हल्के गर्म पानी से नहाना चाहिए। इससे शरीर को आराम मिलता है और मांसपेशियों को सुखद अनुभव मिलता है। इसके अलावा दिल और दिमाग भी शांत रहते हैं। इस तरह रात को नहाने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। 

फुल बॉडी एक्सरसाइज
एक्सरसाइज करना वजन कम करने के सबसे प्रभावी तरीका है। वजन कम करने के लिए आपको बिस्तर पर जाने से पहले हमेशा 8 से 10 मिनट सिंपल फुल-बॉडी वर्कआउट करना चाहिए। इससे कोर की मांसपेशियों पर काम होता है। यह आपको काम करने और अगले दिन दुबला होने का एहसास कराएगा।

पर्याप्त नींद जरूरी
एक अध्ययन में पाया गया है कि नींद से वंचित लोगों का मोटापा जल्दी से बढ़ता है। इससे शरीर में जल्दी से चर्बी जमा होती है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स वजन कम करने के लिए कम से कम छह या सात घंटे सोने की सलाह देते हैं। पर्याप्त नींद से न केवल वजन कम करने बल्कि कई अन्य गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है। 

Web Title: wazan kam kaise kare: how to loss wieght, tips to get rid obesity, motapa kaise kam kare, diet and exercise to loss weight fast, wazan kam karne ke liye kya khaye, wazan kam karne ke gharelu upay

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे