लाइव न्यूज़ :

तरबूज के काले बीज दिलाएं फिट बॉडी, सुंदर त्वचा, घने बाल, नपुंसकता का भी करते हैं इलाज

By गुलनीत कौर | Updated: June 4, 2019 10:11 IST

तरबूज के बीज पोटैशियम, ताम्बा, सेलेनियम, जस्ता आदि होते हैं। तरबूज के बीज विटामिन और मिनरल्स से भी युक्त हैं।

Open in App

गर्मियों में तरबूज का सेवन बॉडी को अंदर से ठंडक देने और पानी की कमी को दूर करने का काम करता है। मगर तरबूज के साथ इसके बीज भी सेहत को कई तरह के लाभ दिलाते हैं। इसके बीजों में ढेर सारे पोषक तत्व जैसे कि पोटैशियम, ताम्बा, सेलेनियम, जस्ता आदि होते हैं। तरबूज के बीज विटामिन और मिनरल्स से भी युक्त हैं। इसके सेवन से बॉडी रहती है, हृदय रोगों से बचाव होता है, शुगर नार्मल रहती है और इम्यून सिस्टम को भी मजबूती मिलती है। 

सेहत के अलावा त्वचा और बालों के लिए भी तरबूज के बीज फायदेमंद हैं। इनके नियमित इस्तेमाल से गर्मी में सॉफ्ट, ग्लोइंग त्वचा पाई जा सकती है। बालों में तरबूज के काले बीजों का इस्तेमाल बालाओं के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने और जड़ों से मजबूती दिलाने में मदद करता है। तो चलिए आगे डिटेल में जानते हैं कि कैसे तरबूज के बीज स्वास्थ्य, त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद हैं। 

1) तरबूज के बीज हृदय रोगों से करें रक्षा

तरबूज के बीज में मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है। मैग्नीशियम बॉडी में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। तरबूज के बीज के एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व भी दिल के रोगों से बचाव करते हैं। इन बीजों का किसी भी रूप में सेवन हृदय रोगों में फायदेमंद सिद्ध होता है।

2) तरबूज के बीज से इम्यून सिस्टम बने मजबूत

तरबूज के बीज में विटामिन-बी होता है जो कि बॉडी के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होता है। इसके अलावा मगेनेसियम भी इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाए रखने में मदद करता है।

3) तरबूज के बीज पुरुषों को नपुंसकता से बचाए

तरबूज के बीज जस्ता होता है। यह एक ऐसा तत्व है जो पुरुष प्रजनन प्रणाली में खास योगदान देता है। इसके होने से पुरुष बाझपन दूर होता है। जस्ता के अलावा तरबूज के बीजों में मौजूद मैंगनीज भी पुरुषों को नपुंसकता की बीमारी से दूर रखता है।

4) तरबूज के बीज से डायबिटीज करें कंट्रोल

तरबूज भले ही मीठा होता है लेकिन इसके बीज सभी फलों के मुकाबले न्यूनतम कैलोरी वाले होते हैं। साथ ही इनके सेवन से शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। एक अध्ययन के अनुसार तरबूज के बीज में मौजूद मैग्नीशियम डायबिटीज टाइप-2 को कंट्रोल करता है।

5) तरबूज के बीज से त्वचा और बालों को फायदा

अगर बाल बहुत झड़ते हैं, हेयर ग्रोथ रुक गई है तो अपने रेगुलर हेयर पैक में तरबूज के बीज को ब्लेंड करके इस्तेमाल करें। कुछ ही दिनों में फर्क दिखेगा। त्वचा के लिए तरबूज के बीज स्किन सेल्स को रिपेयर करने का काम करते हैं। इसके अलावा ये एक्ने भी ठीक करते हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सस्किन केयरहेयर केयरहेल्थी फूडब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब