लाइव न्यूज़ :

हड्डियों और मांसपेशियों के लिए बेहद जरूरी विटामिन-डी, कमी से शरीर में आते हैं ये 4 बदलाव

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 22, 2018 15:35 IST

Vitamin D causes, deficiency, symptoms and important facts: बीएमआई में प्रत्येक ईकाई वृद्धि के साथ-साथ खून में विटामिन डी का स्तर 1.15 प्रतिशत घट जाता है।

Open in App

सूर्य की किरणें विटामिन-डी का एक अच्छा स्त्रोत होती हैं, लेकिन वर्तमान की भागदौड़ भरी जिन्दगी में लोगों का अधिकतर समय ऑफिस के अंदर ही बीत जाता है। ऐसे में शरीर के लिए आवश्यक सूर्य की किरणों की आपूर्ति नहीं हो पाती। शायद यही कारण है कि आजकल अधिकतर लोग विटामिन-डी की कमी के शिकार हैं। इसका पता लगाना काफी मुश्किल होता है, लेकिन हमारा शरीर कुछ ऐसे सिग्नल देता है, जिससे आप अपने शरीर में विटामिन डी की कमी के बारे में जाना जा सकता है।

1. बदलता मूड

अगर आपका मूड बार-बार लो होता है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। दरअसल, सर्दियों के मौसम में जब सनलाइट पूरी तरह नहीं मिलती तो शरीर में सेरोटेनिन की मात्रा बढ़ जाती है, जिसका असर शरीर पर होता है और आप पूरा दिन काफी लो फील करते हैं। जहां तक बात शरीर में विटामिन डी की है तो शरीर में विटामिन डी की कमी और डिप्रेशन का काफी गहरा नाता है। कुछ शोध बताते हैं कि जिन लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, उनके आम लोगों की अपेक्षा ग्यारह गुना अधिक अवसादग्रस्त होने की संभावना रहती है।

2. पाचन में गड़बड

शायद आपको पता न हो लेकिन विटामिन डी वसा में घुलनशील विटामिन है। लेकिन जब हमारे जठरांत्र शरीर में मौजूद वसा को अवशोषित नहीं करता तो पाचन में गड़बड़ होती है। इस प्रकार विटामिन डी की कमी से शरीर को वसा को अवशोषित करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए अगर आपको लगातार पाचन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो यह आपके लिए एक सिग्नल हो सकता है।

3. लगातार वजन बढ़ना

एक अध्ययन बताता है कि बीएमआई में प्रत्येक ईकाई वृद्धि के साथ-साथ खून में विटामिन डी का स्तर 1.15 प्रतिशत घट जाता है। चूंकि विटामिन डी अपने स्वभाव से एक फैट सॉल्यूबल है। इसलिए जब शरीर में फैट अधिक जमा होता है तो उसके लिए शरीर को विटामिन डी की अधिक मात्रा की आवश्यकता होती है। ऐसे में अधिकतर मोटे लोगों के शरीर में विटामिन डी की मात्र कम होने की संभावना अधिक रहती है।

कैंसर, डायबिटीज, खून की कमी, मोटापा सहित इन 8 बीमारियों का काल है ये गुलाबी रंग का फूल

4. हड्डियों में दर्द

आमतौर पर यह माना जाता है कि अगर हड्डियों में दर्द होता है तो इसका मुख्य कारण शरीर में कैल्शियम की कमी है। लेकिन कभी-कभी इसका कारण विटामिन डी की कमी भी हो सकती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब