लाइव न्यूज़ :

Vaginal Health Tips: बारिश में यीस्ट इन्फेक्शन के दर्द, स्मेल, डिस्चार्ज से बचाएंगे ये 8 उपाय

By उस्मान | Updated: July 22, 2019 17:41 IST

Vaginal Health Tips: बारिश के मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम, डेंगू, मलेरिया, वायरल, फंगल और बैक्टीरियल डिजीज के साथ वैजाइनल इन्फेक्शन (Vaginal Yeast infection) का सबसे अधिक खतरा होता है। 

Open in App

बारिश के मौसम में बढ़ते तापमान से राहत तो मिलती है लेकिन यह अपने साथ कई गंभीर बीमारियां लेकर आता है।बारिश के मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम, डेंगू, मलेरिया, वायरल, फंगल और बैक्टीरियल डिजीज के साथ वैजाइनल इन्फेक्शन (Vaginal Yeast infection) का सबसे अधिक खतरा होता है। 

वैजाइनल यीस्‍ट इन्फेक्शन क्या है (What is causes and symptoms of Vaginal yeast infection)

योनि महिला के शरीर के सबसे नाजुक हिस्सों में से एक है और इसकी विशेष देखभाल की जरूरत होती है। उचित देखभाल नहीं करने से इस हिस्से में तेजी से बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं जिससे आपको वैजाइनल यीस्‍ट इन्फेक्शन का खतरा होता है। यह एक दर्दनाक स्थिति है जो कई महिलाओं को अपने जीवन में कभी न कभी अनुभव होती है। 

वैजाइनल यीस्‍ट इन्फेक्शन के कारण और लक्षण (causes and symptoms of Vaginal yeast infection)

इसके लक्षणों में बहुत अधिक खुजली, जलन, दर्द और डिस्‍चार्ज आदि शामिल हैं। योनि और उसके आसपास के हिस्से में नमी की वजह से फंगस को बढ़ने का मौका मिलता है। यह संक्रमण कैंडिडा एल्बीकैंस नामक फंगस के कारण होता है।

1) कंडोम का उपयोग करेंकंडोम योनि के पीएच स्तर को बनाए रखता है। हमेशा संभोग के दौरान सुरक्षा का उपयोग करने की सलाह दी जाती है जो बीमारियों और संक्रमणों के संचार को भी रोकती है।

2) सेक्स के बाद योनि को धोयें सेक्स के बाद योनि को धोने से संक्रमण की संभावना को कम करने में मदद मिलती है। इससे वो जीवाणु साफ़ हो जाते हैं, जो सेक्स के दौरान प्रवेश कर जाते हैं। सेक्स के बाद दोनों पार्टनर को अपने अंगों की सफाई करनी चाहिए। 

3) पेशाब के बाद भी योनी को धोयेंबैक्टीरिया मूत्रमार्ग के जरिये भी फैल सकते हैं। इसलिए मूत्र पथ में किसी भी संक्रमण को रोकने के लिए पेशाब के बाद तुरंत पानी से अंगों को धोना इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है। पेशाब से बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं। 

4) साबुन का इस्तेमाल ना करेंवेजाइना की सफाई के लिए साबुन का या बाजारी उत्पादों का भी इस्तेमाल ना करें। इनमें केमिकल होता है जो इन्फेक्शन बना सकता है। इसकी जगह ठंडे पानी में कुछ बूंद डेटोल की मिलाकर क्लीन करें

5) सेनेटरी पैड जल्दी जल्दी बदलेंसेनेटरी पैड 8 घंटे के इस्तेमाल के बाद बदला जाना चाहिए लेकिन मानसून में 5 घंटे बाद ही इसे बदल देना चाहिए। अधिक देर तक इस्तेमाल करने से इन्फेक्शन का ख़तरा बढ़ता है. 

6) घरेलू उपचार चाय के पेड़ के तेल को लागू करें क्योंकि इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं और यह खमीर और बैक्टीरिया से सुरक्षा प्रदान करेगा। इसके अलावा, दही का सेवन आपके योनि स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है।

7) ढ़ीले कपड़े पहनेंयोनि को स्‍वस्‍थ और स्‍वच्‍छ रखने के लिए ज्‍यादा टाइट अंगवस्‍त्र न पहनें। आपको चाहिये कि आप खुले व ढ़ीले अंडरगार्मेंट पहनें।

8) खूब पानी पियेंशरीर को डिटॉक्‍स करने के ल‍िए पानी सबसे बढि़या विकल्‍प है। अधिक मात्रा में पानी पीने से आपके शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा इस मौसम में स्विमिंग करने से बचें क्‍योंकि पूल के पानी में बहुत बैक्‍टीरिया हो सकते है। और मानसून में स्विमिंग पूल भी आपको बीमार कर सकता है। अगर आप स्विमिंग करती है तो स्विमिंग के फौरन बाद अपना बाथिंग सूट उतार दें, क्‍योंकि इससे संक्रमण का खतरा होता है।

टॅग्स :मानसून हेल्थ टिप्स हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्सहेल्थ टिप्ससेक्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब