लाइव न्यूज़ :

खून साफ करने के टिप्स: इन 4 घरेलू उपाय से आप साफ कर सकते है अपना खून, आज ही करें डाइट में शामिल

By आजाद खान | Updated: September 17, 2022 18:50 IST

जानकारों की माने तो खून में खराबी के कारण आपके चेहरे पर झुर्रियां, दाने या पिम्पल्स आने लगते है। यह समस्याएं इस बात की निशानी है कि आपकी खून में खराबी आ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देशरीर के लिए खून बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में अगर खून में खराबी आ जाए तो इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। खून को साफ करने के लिए आप नीचे बताए गए उपायों को इस्तेमाल कर सकते है।

Blood Cleansers: हमारे शरीर ऑक्सीजन को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए खून का सहारा लेता है। ऐसे में खून पूरे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। लेकिन क्या आप जानते है खून में खराबी होने से आपके शरीर पर इसका बुरा असर पड़ता है। 

इस कारण आपके शरीर में स्किन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती है। यही नहीं इस कारण कम उम्र में आपके चेहरे पर झुर्रियां, दाने या पिम्पल्स भी देखने को मिल सकते है। ऐसे में खून को साफ करना बहुत ही जरूरी बन जाता है। 

तो आइए जानते है कि हम अपने खून को कैसे साफ कर सकते है। आइए जानते है कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिससे हम बहुत ही आसानी से अपने खून को साफ कर सकते है। 

1. हरी सब्जियां

आपके खून को साफ करने में हरी सब्जियां काफी फायदेमंद होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो हमारे खून को डिटॉक्सीफाई कर हमारे शरीर को फिट करते है। हरी सब्जियों में केल, पालक और सरसों को सेहत के लाभकारी माना गया है।

2. फल 

स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी, नाशपाती, सेब और अमरूद जैसे फल शरीर और खून को बहुत लाभ पहुंचाते है। ये शरीर से फैट की एक्स्ट्रा लेयर के साथ-साथ खतरनाक कैमिकल और टॉक्सिन को भी बाहर निकालता है जिससे हम फिट दिखते है।

3. पानी 

पानी को एक नैचुरल ब्लड प्योरीफायर के रूप में जाना जाता है। ये शरीर से गंदगी निकालने में काफी फायदेमंद होते है। पानी किडनी और यूरिन के माध्यम से शरीर की सारी गंदगी निकालता है। यही कारण है कि डॉक्टर हर रोज कम से कम आठ गिलास पानी पीने की सलाह देते है। 

4. अदरक

शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बनाने के लिए अदरक काफी उपकारी माना जाता है। ये रेड ब्लड सेल्स बनाने के साथ-साथ खून की गंदगी को भी निकालता है। इसको आप चाय या सूप के साथ भी इस्तेमाल कर सकते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब