लाइव न्यूज़ :

डॉक्टरों को मिली बड़ी सफलता, मानव शरीर में सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट किया

By विशाल कुमार | Updated: October 20, 2021 09:39 IST

यह ट्रांसप्लांट एक ब्रेन डेड मरीज में किया गया जिसकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था. तीन दिनों तक नई किडनी उनकी रक्त वाहिकाओं से जुड़ा हुआ था और उसके शरीर के बाहर रखा गया था. डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट को सामान्य करार दिया.

Open in App
ठळक मुद्देट्रांसप्लांट करने के लिए मानव अंगों की कमी को दूर करने में मिलेगी मदद.मानव शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र ने तत्काल सुअर के अंग को खारिज नहीं किया.डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट को सामान्य करार दिया.

न्यूयॉर्क: अमेरिकी डॉक्टरों को एक ऐसी सफलता मिली है जिससे मानव शरीर में ट्रांसप्लांट करने के लिए मानव अंगों की कमी को दूर किया जा सकेगा.

दरअसल, पहली बार एक मानव शरीर में एक सुअर की किडनी को ट्रांसप्लांट करने में सफलता मिली है और उस शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र ने तत्काल उस अंग को खारिज नहीं किया.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, इस पूरी प्रक्रिया को न्यूयॉर्क सिटी में एनवाईयू लैंगन हेल्थ में एक सुअर के साथ अंजाम दिया गया और उसके जीन को बदल दिया गया था ताकि मानव शरीर उसके अंग को तत्काल खारिज न करे.

यह ट्रांसप्लांट एक ब्रेन डेड मरीज में किया गया जिसकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था. लाइफ सपोर्ट से हटाने से पहले उनके परिवार ने परीक्षण की अनुमति दी थी.

तीन दिनों तक नई किडनी उनकी रक्त वाहिकाओं से जुड़ा हुआ था और उसके शरीर के बाहर रखा गया था. डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट को सामान्य करार दिया.

अमेरिका में  यूनाइटेड नेटवर्क फॉर ऑर्गन शेयरिंग के अनुसार, वर्तमान में लगभग 1,07, 000 लोग अंग प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिसमें 90,000 से अधिक लोग किडनी की प्रतीक्षा कर रहे हैं. एक किडनी ट्रांसप्लांट के लिए औसतन तीन से पांच साल तक इंतजार करना पड़ता है.

टॅग्स :अमेरिकाडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम