कभी बिकिनी में तो कभी न्यूड होकर योगा करती है ये 24 वर्षीय लड़की, हैरान कर देंगे योगा मूव्स

By उस्मान | Published: August 4, 2018 10:35 AM2018-08-04T10:35:28+5:302018-08-04T10:35:28+5:30

नताशा नोएल एक ऐसी ट्रेनर हैं जो कभी न्यूड होकर, कभी बिकिनी पहन कर तो कभी बेहद तंग जगह बड़ी आसानी से योगा कर लेती हैं।

unseen pice of indian yogini and yoga expert natasha noel | कभी बिकिनी में तो कभी न्यूड होकर योगा करती है ये 24 वर्षीय लड़की, हैरान कर देंगे योगा मूव्स

फोटो- सोशल मीडिया

मुंबई की रहने वाली सोशल मीडिया सेलेब्रिटी नताशा नोएल योग करते हुए अपनी तस्वीरें क्लिक करवाती हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। अपनी तस्वीरों के माध्यम से वह लोगों में योग के प्रति जागरुकता फैलाने का प्रयास करती हैं। वो एक ऐसी ट्रेनर हैं जो कभी न्यूड होकर, कभी बिकिनी पहन कर तो कभी बेहद तंग जगह बड़ी आसानी से योगा कर लेती हैं। नताशा ने अपने इंस्‍टाग्राम एकाउंट पर अपनी कई योगा करते हुए अलग-अलग पोज में तस्‍वीरें पोस्‍ट की हुई हैं।

नताशा नोएल कौन हैं?

नताशा नोएल एक डांसर और सर्टिफाइड योगा ट्रेनर हैं। वे मुंबई में ही रहती हैं। उन्होंने मंबई के सोफिया कॉलेज से पढ़ाई की है। अपनी टोंड बॉडी की वजह से वे इस तरह के योग पोज कर लेती हैं। नताशा की बॉडी इतनी लचीली है कि वह बेहद तंग जगह पर भी आसानी से योगा कर लेती हैं। नताशा को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालो की संख्या लाखों में है। नताशा हमेशा से लोगों को योगा करने के लिए प्रेरित करती हैं। वह हमेशा पॉजिटिविटी में यकीकन रखती हैं। वह बेहद कम समय में हैरान कर देने वाले योग करने सीख गई हैं।

न्यूड होकर करती हैं योग

24 साल की नताशा नोएल की बॉडी में इसती फ्लेक्सिबिलिटी है कि वह उसे हर एंगल से मोड़ लेती हैं। हैरान हो गए ना तो बस उनकी बिकिनी योगा, न्यूड योगा फोटो और वीडियो देखें जिसमें वह तरह-तरह से योगा करती नजर आ रही हैं।

इंस्टा पर हैं लाखों फॉलोअर्स

नताशा की योगा के प्रति दीवानगी को लेकर हजारों लोग मोटिवेट होते हैं। नताशा पब्लिक प्लेस में भी योगा के लिए जानी जाती हैं। इंस्ट्राग्राम पर नताशा के 1 लाख 12 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि फेसबुक पर भी उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या हजारों में है। 

तंग जगह पर भी कर लेती हैं योग

नताशा बेहद कम जगह में भी योगा कर सकती हैं। वह चाहे खिड़की की बेहद तंग जगह हो या ड्राइंग रूम का सोफा हो। योगा के प्रति नताशा की दीवानगी ऐसी है कि वो रेलवे ट्रैक, ऑटो, सड़क, ट्रेन, पहाड़, मेट्रो ट्रेन के सफर जैसे पब्लिक प्लेसेस पर भी वे योगा कर लेती हैं। 

शांत रहना का जरिया है योग

नताशा के अनुसार, 'योग मेरे लिए आज़ादी है, मुक्ति है, खुद को समझने का तरीका है, खुद को ढूंढ़ने का, मुश्किलों में शांत रहना का जरिया है। सारी मुश्किल से मुश्किल और घिनौनी स्थितियों में खुद को स्थिर रखने का तरीका है योग। अपने अंतर्मन को समझना, सारे नकारत्मक खलायों को मिटाना है तो योग से अच्छा और कुछ नहीं है। यदि आप भी अपनी परेशानी से मुक्त होना चाहते हैं और खुद को मानसिक एवं शारीरिक सुख देना चाहते हैं तो योग अपनाएं।' 

Web Title: unseen pice of indian yogini and yoga expert natasha noel

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे