लाइव न्यूज़ :

Blood Disorders symptoms: खून से जुड़ी ये 8 बीमारियां हैं बेहद गंभीर, लक्षणों को समझें और बचाव करें

By उस्मान | Updated: February 18, 2021 15:19 IST

इनमें कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनके लक्षण ही नहीं होते हैं

Open in App
ठळक मुद्देकई रोगों में नहीं मिलते कोई लक्षण इनमें कुछ रोग हैं जेनेटिकलक्षणों का समय पर इलाज है जरूरी

खून से जुड़े रोग शरीर के तीन मुख्य घटकों को प्रभावित करते हैं। यह तीन मुख्य घटक हैं- लाल रक्त कोशिकाएं (जो शरीर के ऊतकों में ऑक्सीजन ले जाती हैं), सफेद रक्त कोशिकाएं (जो संक्रमण से लड़ती हैं) और प्लेटलेट्स (जो रक्त को थक्का जमाने में मदद करते हैं)। 

खून से जुड़े रोग खून के तरल हिस्से को भी प्रभावित कर सकते हैं, जिसे प्लाज्मा कहा जाता है। खून से जुड़े किसी भी तरह के रोगों के उपचार बीमारी की स्थिति और गंभीरता पर निर्भर करता है।

लाल रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करने वाली खून की बीमारियां

एनीमियाएनीमिया वाले लोगों में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है। हल्के एनीमिया का अक्सर कोई लक्षण नहीं होता है। अधिक गंभीर एनीमिया थकावट, पीली त्वचा और सांस की तकलीफ का कारण बन सकता है।

मलेरियामच्छर के काटने से एक परजीवी व्यक्ति के रक्त में पहुंच जाता है, जहां यह लाल रक्त कोशिकाओं को संक्रमित करता है। समय-समय पर, लाल रक्त कोशिकाएं फट जाती हैं, जिससे बुखार, ठंड लगना और अंग खराब हो जाते हैं। 

सफेद रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करने वाली खून की बीमारियां

ल्यूकेमियायह ब्लड कैंसर का एक रूप है जिसमें सफेद रक्त कोशिका घातक हो जाती है और अस्थि मज्जा के अंदर बढ़ जाती है। यह एक्यूट और क्रोनिक दोनों तरह का हो सकता है। कीमोथेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट का उपयोग ल्यूकेमिया के इलाज के लिए किया जा सकता है।

लिम्फोमायह भी ब्लड कैंसर का एक रूप है, जो लसीका प्रणाली में विकसित होता है। इसमें एक सफेद रक्त कोशिका घातक हो जाती है और असामान्य रूप से फैल जाती है। कीमोथेरेपी और रेडिएशन के साथ लिम्फोमा का उपचार किया जाता है। 

प्लेटलेट्स को को प्रभावित करने वाली खून की बीमारियां

थ्रोम्बोसाइटोपेनियाखून में प्लेटलेट्स की संख्या कम कम होना कई बार थ्रोम्बोसाइटोपेनिया की वजह से होता है। इसके लक्षणों में मसूड़ों या नाक से रक्त बहना, मूत्र या मल में रक्त आना, मासिक धर्म के दौरान असामान्य रक्तस्राव होना, थकान, तिल्ली का बढ़ना या पीलिया होना है। 

थ्रोम्बोसाइटोपेनिक पुरपुराएक ऐसी स्थिति जिसके कारण रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या लगातार कम हो जाती है। इसका कारण ज्ञात नहीं है। आमतौर पर इसके कोई लक्षण नहीं होते हैं, फिर भी असामान्य रूप से चोट, त्वचा पर छोटे लाल धब्बे या असामान्य रक्तस्राव होना इसके लक्षण हैं।

प्लाज्मा को प्रभावित करने वाली खून की बीमारियां

हीमोफीलियाहीमोफीलिया एक आनुवांशिक बीमारी है जिसमें खून का थक्का बनना बंद हो जाता है। जिन लोगों को हीमोफीलिया होता है उनमें थक्के बनाने वाले घटक बहुत कम होते हैं। इसका मतलब है कि उनका खून ज्यादा समय तक बहता रहता है। नाक से लगातार खून बहना, मसूड़ों से खून निकलना, त्वचा का आसानी से छिल जाना और जोड़ों में दर्द रहना इसके लक्षण हैं। 

वॉन विलेब्रांड डिजीजवॉन विलेब्रांड डिजीज खून में एक प्रोटीन है जो रक्त को थक्का बनाने में मदद करता है। वॉन विलेब्रांड रोग में, शरीर या तो बहुत कम प्रोटीन का उत्पादन करता है, या ऐसे प्रोटीन का उत्पादन करता है जो अच्छी तरह से काम नहीं करता है। यह एक जेनेटिक रोग है लेकिन वॉन विलेब्रांड रोग वाले अधिकांश लोगों में कोई लक्षण नहीं हैं। वॉन विलेब्रांड रोग वाले कुछ लोगों को चोट लगने या सर्जरी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होगा।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब