न डाइट, न एक्सरसाइज, 101 साल के व्यक्ति से जानिये उम्र से 20 साल अधिक जीने का तरीका

By उस्मान | Published: March 30, 2019 03:49 PM2019-03-30T15:49:04+5:302019-03-30T15:49:04+5:30

2016 की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में औसतन जीने की दर 68 साल है, जो बहुत ज्यादा नहीं है। अगर पूरी दुनिया की बात करें, तो यह आंकड़ा सिर्फ 72 साल है। 

Tips for a longer life: ways to live longer, long healthy life secrets, foods to eat to live longer | न डाइट, न एक्सरसाइज, 101 साल के व्यक्ति से जानिये उम्र से 20 साल अधिक जीने का तरीका

फोटो- पिक्साबे

दुनिया का हर इंसान लंबा और सेहतमंद जीवन जीने की चाह रखता है। लंबा जीवन जीने के लिए बेहतर खानपान और जीवनशैली होना बहुत जरूरी है। साल 2016 की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में औसतन जीने की दर 68 साल है, जो बहुत ज्यादा नहीं है। अगर पूरी दुनिया की बात करें, तो यह आंकड़ा सिर्फ 72 साल है। 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए शरीर के प्रमुख अंगों जैसे किडनी, लीवर, हार्ट, ब्रेन का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अगर इनमें से किसी भी अंग ने काम करना बंद कर दिया तो, समझ लें कि आपका जीवन भी खत्म होने वाला है। अब सवाल यह है कि क्या इन अंगों का समय-समय पर ट्रांसप्लांट कराते रहने से स्वस्थ और लंबा जीवन जिया जा सकता है क्या? 

वेबसाइट ब्राइटसाइड डॉट कॉम के अनुसार, अमेरिका के फेमस बिजनेसमैन डेविड रॉकफेलर (David Rockefeller) की मौत साल 2017 में तब हुई, जब वो 101 साल के थे। उन्होंने 20 सालों में 7 बार हार्ट ट्रांसप्लांट और 2 बार किडनी ट्रांसप्लांट कराया था।

अगर वाकई समय-समय पर ऑर्गन ट्रांसप्लांट कराने से कोई व्यक्ति लंबा जीवन जी सकता है, तो दुनिया का हर इंसान यह जानना चाहता है कि ऐसा करने से कितने साल जी सकते हैं? 

लेकिन ऑर्गन ट्रांसप्लांट का खर्चा बहुत ज्यादा है। आपको शोल्डर ट्रांसप्लांट के लिए 500 डॉलर, आइज ट्रांसप्लांट के लिए 1500 डॉलर, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 250,000 डॉलर से भी अधिक चुकाने पड़ सकते हैं। और इस तरह यह रकम 1,000,000 डॉलर से भी अधिक हो जाती है।

इस थ्योरी के अनुसार, कोई व्यक्ति अधिक समय तक जीवित रह सकता है। किडनी और हार्ट ट्रांसप्लांट होने से व्यक्ति 20 साल और अधिक जी सकता है। लेकिन इस मामले में आपको ट्रांसप्लांट के बाद होने वाली जटिलताओं को नहीं भूलना चाहिए जिसमें इन्फेक्शन और ऑर्गन रिजेक्शन शामिल हैं।

1000 साल जीने के लिए इतनी बार कराने होंगे ऑपरेशन
किडनी ट्रांसप्लांट से 10 से 15 साल उम्र बढ़ती है, इस तरह इसके 66 ऑपरेशन कराने होंगे। 
हार्ट ट्रांसप्लांट से औसतन 20 साल उम्र बढ़ती है, इस तरह इसके 50 ऑपरेशन कराने होंगे।
लीवर ट्रांसप्लांट से 30 साल की उम्र बढ़ती है, इस तरह इसके 33 ऑपरेशन कराने होंगे।
लंग्स ट्रांसप्लांट से 10 साल तक जीवन बढ़ सकता है, इस तरह 100 ऑपरेशन कराने होंगे।
आंत ट्रांसप्लांट से 5 साल बढ़ सकते हैं,  इसका मतलब है 200 ऑपरेशन कराने होंगे।

Web Title: Tips for a longer life: ways to live longer, long healthy life secrets, foods to eat to live longer

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे