लाइव न्यूज़ :

क्या सिर्फ शकुन-अपशकुन है आंखों का फड़फड़ाना, या कुछ और भी है कारण

By उस्मान | Updated: May 11, 2018 16:05 IST

अगर आंख फड़कने का मतलब आपको भी यही लगता है कि यह किसी शुभ या अशुभ बात की निशानी है, तो आप गलत हो सकते हैं।

Open in App

अधिकतर लोग आंख फड़कने को शुभ या अशुभ से ही जोड़कर देखते हैं। कुछ लोग यह सोचते हैं कि आंख फड़कने से कुछ बुरा होगा या फिर कुछ अच्छा होगा। आंख या पलकों का फड़कना बहुत आम है। मेडिकल भाषा में इसे 'मायोकीमिया कहते हैं। ज्यादातर आंख कुछ देर के लिए फड़कती है लेकिन कभी-कभी ये परेशानी हफ्ते या महीनों तक चलती रहती है। अगर आंख फड़कने का मतलब आपको भी यही लगता है कि यह किसी शुभ या अशुभ बात की निशानी है, तो आप गलत हो सकते हैं। जी हां, आंख फड़कने का कारण आपकी सेहत भी हो सकती है। अगर डॉक्टर्स की मानें तो इसके पीछे कुछ और कारण भी हो सकते हैं। चलिए जानते हैं आंख किन-किन कारणों से फड़कती है।

1) थकान

ज्यादा थकान होने पर आपकी आंख फड़फड़ा सकती है। कम्यूटर, लैपटॉप पर ज्यादा देर काम करते रहने से भी आंखों में थकान हो सकती है। इसके लिए आंखों को आराम देना जरूरी है। 

2) आंखों से जुड़ी समस्या

आंखों की मसल्स से जुड़ी कोई समस्या होने पर भी आंख फड़क सकती है। अगर लंबे समय से आपकी आंख फड़क रही है, तो एक बार आंखों की जांच जरूर कराएं। 

3) तनाव

तनाव के कारण भी आपकी आंख फड़क सकती है। खास तौर से जब तनाव के कारण आप चैन से सो नहीं पाते और आपकी नींद पूरी नहीं होती, तब आंख फड़कने की समस्या हो सकती है। 

4) आंखों में ड्राइनेस

आंखों में सूखापन होने पर भी आंख फड़कने की समस्या होती है। इसके अलावा आंखों में एलर्जी, पानी आना, खुजली आदि समस्या होने पर भी ऐसा हो सकता है।

5) पोषक तत्व की कमी

शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर आंख फड़कने की समस्या पैदा सकती है। इसके अलवा ज्यादा कैफीन और अल्कोहल के सेवन से भी यह समस्या हो सकती है। 

यह भी पढ़ें- धीरे-धीरे 'भूत' जैसे बनते जा रहे हैं ये दो भाई, यह बीमारी है वजह

ऐसे रोकें आंख का फड़कना

पलकों का फड़कना या आंखों का फड़कना कभी-कभी शर्मनाक, असुविधाजनक और बेकार की परेशानी का कारण बन सकता है। पलकों या आंखों का फड़कना रोकने के लिये आप नीचे बताए गए तरीके ट्राई कर सकते हैं. 

1) जोर-जोर से पलकें झपकाएं

जितना संभव हो उतनी जोर से आंखें बंद कर लें। फिर आंखों को खोल कर फैलायें। इस क्रिया को तब तक जारी रखें, जब तक आंसू न निकलने लगे। यदि दर्द का एहसास हो या आंख और जोर से फड़कने लगे तो इस क्रिया को तुरंत रोक दें। 

2) मसाज करें

अपनी बीच वाली उंगली से निचली पलक की गोलाई में मसाज करें। जिस आंख में फड़कन हो उसकी पलक की 30 सेकंड तक मसाज करें। किसी तरह के जलन या संक्रमण से बचने के लिये पहले अपने हाथों और चेहरे को साफ कर लें।

गर्मियों में रोजाना सिर्फ 5 जामुन खाने से इन 10 रोगों को होता है नाश

3) पलकों को 30 सेकंड तक झपकाएं

इस काम को तेजी से करें। पलकों का झपकना आंखों के लिए महत्वपूर्ण होता है। इससे मसल्स को आराम पहुंचाता है। यदि दर्द का एहसास हो या आंख और जोर से फड़कने लगे तो इस क्रिया को तुरंत रोक दें।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत