लाइव न्यूज़ :

क्या है 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' योजना?, जानिए फायदे, मुफ्त में क्या-क्या मिलेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 19:05 IST

Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyan: महिलाओं से कैंसर, मोटापा, मधुमेह, डायलिसिस और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कराने के लिए इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।

Open in App
ठळक मुद्देSwasth Nari Sashakt Parivar Abhiyan: प्रधानमंत्री ने आज महिलाओं के लिए ऐसा कार्यक्रम किया है।Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyan: आज प्रधानमंत्री का जन्मदिन है और विश्वकर्मा दिवस भी। Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyan: एक महिला अपने परिवार की देखभाल तभी कर सकती है।

विशाखापत्तनमः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' योजना की शुरुआत का स्वागत किया। इस योजना के तहत महिलाओं को रक्तचाप और मधुमेह से लेकर एनीमिया, तपेदिक और कैंसर जैसी बीमारियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ दवाएं भी दी जाती हैं।

सीतारमण ने यहां योजना शुरू किये जाने से संबंधित एक समारोह में कहा, ‘‘आज प्रधानमंत्री का जन्मदिन है और विश्वकर्मा दिवस भी। इस दिन, प्रधानमंत्री ने पूरी तरह से महिला-केंद्रित कार्यक्रम (स्वस्थ नारी सशक्त परिवार) की शुरुआत की। मेरे लिए यह आश्चर्य की बात नहीं है कि प्रधानमंत्री ने आज महिलाओं के लिए ऐसा कार्यक्रम किया है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई पहलों में महिलाओं को प्रमुखता दी जाती हैं और नीतियां उन्हीं के इर्द-गिर्द तैयार की जाती हैं। सीतारमण ने बताया कि उन्हें मोदी की इन पहलों के बारे में एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में गुजरात में पार्टी के कार्यक्रमों में भाग लेने के दौरान पता चला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक महिला अपने परिवार की देखभाल तभी कर सकती है।

जब उसका स्वास्थ्य अच्छा हो, जिससे अंततः उसके परिवार का सशक्तीकरण होगा। सीतारमण ने महिलाओं से कैंसर, मोटापा, मधुमेह, डायलिसिस और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कराने के लिए इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। राज्य के मुख्यमंत्री नायडू ने केंद्रीय वित्त मंत्री की बात दोहराते हुए कहा कि 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' को पूरे इतिहास में याद रखा जाएगा।

इस बात पर जोर देते हुए कि मोदी ने अपने जन्मदिन पर एक शानदार कार्यक्रम की शुरुआत की, उन्होंने महिलाओं से इस योजना के माध्यम से मुफ्त चिकित्सा जांच का लाभ उठाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने भी कहा कि जिस तरह मोदी एक स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल समाज के लिए काम कर रहे हैं, उसी तरह वह भी इसे हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए सही समय पर, सही जगह, सही नेता हैं, जो भारत को दुनिया में नंबर एक बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीएन चन्द्रबाबू नायडूआंध्र प्रदेशनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम