लाइव न्यूज़ :

अधिक ठंडा पानी पीने से होती हैं ये 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स, बचाव के लिए करें ये काम

By गुलनीत कौर | Updated: April 21, 2019 13:36 IST

नार्मल पानी सबसे बेस्ट होता है। यह हृदय रोगों से व्यक्ति को दूर रखता है। जबकि ठंडा पानी हार्ट रेट को धीमा कर देता है जिस वजह से कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं।

Open in App

गर्मी के मौसम में तपती धूप से लौटते ही झते से ठंडा ठंडा पानी पीने का मन करता है। ठंडा पानी पीने के बाद ही हमें सुकून मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतना ठंडा पानी पीने के कई सारे नुकसान होते हैं? भले ही गर्मी का मौसम हो, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ठंडा पानी पीना हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह होता है। अधिक ठंडा पानी पीने से पेट संबंधी समस्याओं के साथ वजन बढ़ने की प्रॉब्लम भी हो जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं ठंडा पानी पीने से कैसी समस्याएं हो सकती हैं: 

1) वजन बढ़ता है

एक्सपर्ट्स के मुताबिक रूटीन में अधिक ठंडा पानी पीने से शारीरिक वजन बढ़ता है। ठंडा पानी शरीर में चर्बी को सख्त बनाता है। जबकि नार्मल पानी उसे सॉफ्ट बनाए रखता है और गर्म पानी चर्बी को पिघलाकर वजन कम करता है। इसलिए अगर आपको वजन नार्मल रखना है या कम करना है तो ठंडा पानी पीना छोड़ दें।

2) एनर्जी सोख लेता है

अगर आपको लगता है कि गर्मी से लौटने पर ठंडा पानी पीने से आपको एनर्जी मिलेगी तो आप गलत हैं। सच तो यह है कि ठंडा पानी बॉडी की एनर्जी को सोख लेता है। ठंडा पानी बॉडी के मेटाबोलिज्म की स्पीड को कम करता है जिससे बॉडी सुस्त महसूस करती है। इसलिए कोशिश कर्ण कि अधिक ठंडा पानी ना पिएं। गर्मी ज्यादा लगे तो नारियल पानी का सेवन करें।

यह भी पढ़ें: 20-25 साल की लड़कियां शरीर में इन बदलावों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना जीवनभर होगा दुख

3) कब्ज की समस्या

ठंडा पानी ज्यादा पीने से पेट साफ होने में दिक्कत आती है। यह पानी पेट में जाकर मॉल को कठोर बनाता है जिसकी वजह से कब्ज की समस्या हो जाती है। यदि आपको ऐसा कुछ भी महसूस हो तो तुरंत ठंडा पानी छोड़कर कुछ दिन नार्मल या गर्म पानी पिएं। कब्ज की समस्या अपने आप दूर हो जाएगी।

4) पाचन शक्ति कमजोर बनाता है

जिस तरह ठंडा पानी चर्बी और मॉल को कठोर बनाता है उसी तरह यह पेट पर भी बुरा असर करता है। ठंडा पानी पेट को टाइट कर देता है जिस वजह से खाना पचाने में दिक्कत होती है। इसके अलावा अधिक गैस भी बनती है जो कि पाचन क्रिया को पूरी तरह से खराब कर देती है। 

5) दिल के रोग बढ़ते हैं

नार्मल पानी सबसे बेस्ट होता है। यह हृदय रोगों से व्यक्ति को दूर रखता है। जबकि ठंडा पानी हार्ट रेट को धीमा कर देता है जिस वजह से कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इसलिए दिल की अच्छी सेहत के लिए थ्यंडे पानी की बजाय नार्मल पानी पर आ जाएं। या फिर कम से कम ठंडे पानी का सेवन न्यूनतम कर दें। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यFSSAI: अंडे खाना सुरक्षित, कैंसर संबंधी खतरे के दावे निराधार

स्वास्थ्यगर्भवती महिलाओं के पीने के पानी में पीएफएएस की मौजूदगी उनके शिशुओं के लिए घातक: अध्ययन

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यस्ट्रोक, हृदय, श्वसन, अल्जाइमर और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में तेजी से वृद्धि?, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, हर पल इस प्रकोप का असर?

स्वास्थ्यबचके रहना रे बाबा?, पुरुषों के फेफड़ों में महिलाओं की तुलना में वायु प्रदूषकों का जमाव ज्यादा, 5 वर्षों में किए गए अध्ययन में खुलासा

स्वास्थ्य‘मनखे-मनखे एक समान’ की भावना को साकार करता मेगा हेल्थ कैम्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर: लाइफस्टाइल में बदलाव और देर से शादी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी

स्वास्थ्यआम आदमी को कंगाल बनाता बीमारियों का महंगा इलाज