गर्मियों में कच्चा आम (कैरी) खाने के ये 10 फायदे जरूर जानें, इस मौसम बीमार नहीं पड़ेंगे आप

By गुलनीत कौर | Published: June 13, 2019 07:55 AM2019-06-13T07:55:07+5:302019-06-13T07:55:07+5:30

कच्चा आम में विटामिन-ए होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। कच्चा आम का पानी या सब्जी, दोनों ही फायदेमंद है

Summer Health Tips: Healthy food in summer season, Benefits of eating raw mango in summer season | गर्मियों में कच्चा आम (कैरी) खाने के ये 10 फायदे जरूर जानें, इस मौसम बीमार नहीं पड़ेंगे आप

गर्मियों में कच्चा आम (कैरी) खाने के ये 10 फायदे जरूर जानें, इस मौसम बीमार नहीं पड़ेंगे आप

आम को फलों का राजा कहा जाता है और ये गर्मी के मौसम में सबसे अधिक मिलता है। पक्का हुआ मीठा आम किसे पसंद नहीं होता, लेकिन फायदा तब हो जब आप कच्चा आम खाएं। मीठे आम के भी सेहत को मिलने वाले कई फायदे हैं, मगर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो कच्चा आम यानी कैरी खाने से शरीर को एक या दो नहीं बल्कि 10 फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में:

1) कच्चा आम एसिडिटी दूर करे

जिन लोगों को रोजाना एसिडिटी की प्रॉब्लम रहेती है उन्हें कच्चे आम का किसी ना किसी रूप में सेवन करना चाहिए

2) कच्चा आम डी-हाइड्रेशन से बचाए

गर्मी में कम पानी पिया जाए तो डी-हाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। इसे दूर करने के लिए कच्चा आम लेना चाहिए

3) कच्चा आम पेट रोगों से दिलाए राहत

कच्चा आम में ऐसे कई गुण होते हैं जो लीवर और पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाते हैं। इसका सेवन हमें गर्मियों में होने वाले पेट के रोगों से दूर रखता है

यह भी पढ़ें: मात्र 20 मिनट की ये आयुर्वेदिक थेरेपी तनाव की करती है छुट्टी, आज ही करें ट्राई

4) कच्चा आम वजन कंट्रोल करे

कच्चा आम में पेट की चर्बी को कम कर वजन कम करने के गुण होते हैं। गर्मियों में इसके सेवन से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है

5) कच्चा आम मसूड़ों को मजबूत बनाए

मसूड़ों से खून आना, इनका कमजोर पड़ना, मसूड़ों में दर्द आदि समस्याओं को दूर करने के लिए कच्चा आम का सेवन करना चाहिए

6) कच्चा आम गर्भवती महिलाओं के लिए

गर्भाधान के दौरान शरीर में आने वाली कमजोरी, लो बीपी, बार बार उल्टी का मन होना, आदि दिक्कतों को ठीक करने के लिए महिलाएं कच्चा आम का सेवन करें

7) कच्चा आम आंखों की रोशनी बढ़ाए

कच्चा आम में विटामिन-ए होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। कच्चा आम का पानी या सब्जी, दोनों ही फायदेमंद है

यह भी पढ़ें: डायबिटीज, दिल के रोग, बढ़ते वजन से छुटकारा दिलाती है ये काली चीज, स्किन के लिए भी फायदेमंद

8) कच्चा आम लू से बचाता है

गर्मियों में चलने वाली तेज गर्म हवा यानी लू से बचने के लिए कच्चा प्याज और कच्चा आम ये दो ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन करना चाहिए

9) कच्चा आम खाने से पसीना कम आता है

गर्मियों में पसीना ज्यादा आने से काफी दिक्कत होती है। इस समस्या को कम करने के लिए कच्चा आम खाएं। यह नेचुरल तरीके से पसीना कम करता है

10) कच्चा आम इम्युनिटी बढ़ाए

कच्चा आम का सेवन करने से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है

Web Title: Summer Health Tips: Healthy food in summer season, Benefits of eating raw mango in summer season

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे