लाइव न्यूज़ :

Strawberry Legs treatment: पैरों पर बालों की जड़ो में दिखने वाले बड़े छिद्रों और काले धब्बों से इन 3 आसान तरीकों से पाएं छुटकारा

By उस्मान | Updated: August 29, 2020 12:53 IST

स्ट्रॉबेरी लेग्स के कारण, लक्षण और घरेलू इलाज : यह स्थिति आपके पैरों की सुंदरता कम कर सकती है

Open in App
ठळक मुद्देइसे एक जेनेटिक स्थिति माना जाता है इससे आपके पैर भद्दे नजर आ सकते हैं कुछ घरेलू उपायों से इससे छुटकारा पाया जा सकता है

कई लोगों के शरीर में ब्लैकहेड्स या ज्यादा बढ़े हुए छिद्र होते हैं। यह समस्या पैरों में भी होती है। आपने नोटिस किया होगा कि कई लोगों के पैरों में लाल रंग या काले रंग के दाने होते हैं या उनके छिद्र बढ़े हुए लगते हैं। 

यह दाने या छिद्र स्ट्रॉबेरी के ऊपर छोटे-छोटे बीज की तरह दिखाई देते हैं। इस स्थिति को स्ट्रॉबेरी लेग कहा जाता है। ये धब्बे बालों के रोम या बढ़े हुए छिद्र होते हैं जिनमें तेल, बैक्टीरिया और डेड स्किन का मिश्रण होता है। 

स्ट्रॉबेरी लेग्‍स क्या है?

स्ट्रॉबेरी लेग्‍स में स्किन की ऊपरी परत के नीचे छोटे काले छिद्र नजर आते हैं। ये थोड़े उभरे हुए होते है जो द‍िखने में आपको स्ट्रॉबेरी जैसे लगते हैं। इसलिए इस स्थिति को स्‍ट्रॉबेरी लेग्स कहा जाता है। हेयर फॉलिकल्‍स या इनग्रोन बाल होते हैं जो त्वचा के नीचे फंस जाते हैं। इनमें बैक्टीरिया, डेड सेल्‍स और ऑयल का मिश्रण भी हो सकता है। 

क्या स्ट्रॉबेरी लेग्‍स हानिकारक है?

हालांकि यह किसी भी तरह से हानिकारक नहीं होते हैं, लेकिन क्‍योंकि यह देखने में बेहद बुरे लगते है। स्ट्राबेरी लेग्स आमतौर पर खुजली या दर्दनाक नहीं होते हैं। लेकिन प्रत्येक व्यक्ति के लिए कारण अलग हो सकते हैं। अक्सर शेविंग के बाद यह और ज्यादा बढ़े हुए नजर आते हैं। यह एक सामान्य स्थिति है और इसका कुछ घरेलू उपायों की मदद से आसानी से इलाज किया जा सकता है। 

स्ट्रॉबेरी लेग्‍स के कारण

स्ट्रॉबेरी लेग को एक जेनेटिक स्थिति माना जाता है और मोटे शरीर के बालों वाले लोगों में सबसे अधिक होता है। इस स्थिति के लिए शेविंग एक मुख्य कारण है। यदि आप एक पुराने रेजर के साथ शेविंग क्रीम के बिना या शेविंग करते हैं, तो आपको इसका सामना करना पड़ सकता है। इससे बालों के रोम के आसपास की त्वचा काले हो जाते हैं और आपके पैरों पर काले डॉट्स दिखाई देते हैं।

इसके अलावा यह समस्या का कारण त्वचा की एक स्थिति हेयर फॉलिकल हो सकती है। कई बार ड्राई स्किन भी इसका कारण बनती है। बताया जाता है कि त्वचा की समस्या Keratosis pilaris भी इसका कारण बन सकती है। 

स्ट्रॉबेरी लेग्‍स से छुटकारा पाने के उपाय

सही तरह शेव करेंशेव करने से पहले, अपनी त्वचा और बालों को गीला करके इसे नरम करें और शेविंग क्रीम या जेल लगाएं। रेजर के प्रत्येक स्वाइप के बाद धोना न भूलें और जलन कम करने के लिए नियमित रूप से अपना ब्लेड बदलें। जिधर की तरफ बाल उग रहे हैं, उधर शेव करें। इससे धब्बों और जलन को रोकने में मदद मिल सकती है।

नियमित रूप से एक्सफोलिएट करनाएक्सफोलिएट करने से डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है और नए बालों के बढ़ने में आसानी होती है। यह बालों को रोकने में मदद मिलती है और स्ट्रॉबेरी लेग्स की उपस्थिति को कम कर सकता है।  

प्रोफेशनल ट्रीटमेंटयदि घरेलू उपचार प्रभावी नहीं हैं, तो आप स्ट्रॉबेरी लेग्स के लिए चिकित्सा उपचार विकल्प आजमा सकते हैं जिसमें इलेक्ट्रोलिसिस और लेजर थेरेपी शामिल हैं। इलेक्ट्रोलिसिस बालों के रोम को निशाना बनाने और बालों को बढ़ने से रोकने के लिए बिजली का उपयोग करता है। यह स्ट्रॉबेरी लेग्स की संभावना को कम कर सकता है। लेजर थेरेपी बालों को हटाने की विधि है जो एक ही समय में कई बालों के रोम को टारगेट करती है।

टॅग्स :स्किन केयरघरेलू नुस्खेवीमेन हेल्थ टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबिहार हेल्थ विभागः टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, ठेले पर स्वास्थ्य सिस्टम, बिहार में आम बात?, आखिर क्यों स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक थपथपा रहे हैं पीठ?

स्वास्थ्यबाप रे बाप?, हर दिन JK में 38 कैंसर केस, 5 साल में 67037 का आंकड़ा और 2024 में 14000 नए मामले

स्वास्थ्य1,738 पुरुषों की जांच, क्या दवा हिंसा और घरेलू हिंसा को कम कर सकती?, देखिए रिपोर्ट में बेहद दिलचस्प खुलासा

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा