आंत के कैंसर की गंभीरता को बता सकेगा यह नया तरीका

By उस्मान | Published: January 3, 2020 01:02 PM2020-01-03T13:02:07+5:302020-01-03T13:02:07+5:30

यह उन तकनीकों में प्रगति को दर्शाती है जो परिसंचारी ट्यूमर डीएनए (सीटीडीएनए) का विश्लेषण करती हैं।

stomach cancer medical treatment : researcher find new way to treatment of stomach cancer | आंत के कैंसर की गंभीरता को बता सकेगा यह नया तरीका

आंत के कैंसर की गंभीरता को बता सकेगा यह नया तरीका

Highlightsइससे इस घातक बीमारी की गंभीरता का अनुमान लगाने में मदद मिल सकती हैमरीजों में आंत के कैंसर की पहचान कर सकता है

अनुसंधानर्ताओं ने एक नई कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) प्रणाली विकसित की है जो आंत के कैंसर से पीड़ित लोगों की पहचान में मददगार हो सकती है। इससे इस घातक बीमारी की गंभीरता का अनुमान लगाने में मदद मिल सकती है। इस प्रणाली की जानकारी ‘साइंस ट्रांसलेशनल मेडिसिन’ नामक पत्रिका में दी गई है। यह उन तकनीकों में प्रगति को दर्शाती है जो परिसंचारी ट्यूमर डीएनए (सीटीडीएनए) का विश्लेषण करती हैं।

चीन की हुआझोंग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी तथा अन्य संस्थान से जुड़े अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक नया तरीका उन मरीजों में शुरुआती चरणों में आंत के कैंसर का पता लगाने में मदद करता है जिन्हें इसके होने का जोखिम रहता है। उन्होंने कहा कि कैंसर का यह प्रकार अगर शरीर के अन्य अंगों तक न फैला हो तो सबसे ज्यादा ठीक होने वाले कैंसर के प्रकार में शामिल है।

कोलनोस्कोपी को आंत संबंधी समस्या का पता लगाने में “स्वर्ण मानक” माना जाता है लेकिन वैज्ञानिकों ने कहा कि यह प्रक्रिया थोड़ी असुविधाजनक है और इससे जटिलताएं हो सकती हैं जिससे मरीज इसे कराने का अनिच्छुक हो सकता है। वैज्ञानिकों ने एआई तकनीक विकसित की है जहां सिस्टम स्वत: बिना किसी व्यापक निर्देश के विशिष्ट काम करेगा और यह कम जोखिम वाले मरीजों में आंत के कैंसर की पहचान कर सकता है।

अध्ययन के मुताबिक प्रौद्योगिकी मेथलिन मार्कर्स की स्क्रीनिंग द्वारा काम करती है। मेथलिन मार्कर्स डीएनए में रासायनिक संशोधन होते हैं जो ट्यूमर में अक्सर पाए जाते हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने आंत के कैंसर से जुड़े नौ मेथलिन मार्कर्स के आधार पर एक नैदानिक मॉडल विकसित किया। उन्होंने इसकी पहचान 801 मरीजों से प्लाज्मा के नमूनों के अध्ययन के बाद की।  

Web Title: stomach cancer medical treatment : researcher find new way to treatment of stomach cancer

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे