सांप के काटने पर क्या करें : सांप के काटने का प्राथमिक उपचार, आजमायें ये 5 घरेलू उपाय, पीड़ित की बच सकती है जान

By उस्मान | Published: March 1, 2021 12:11 PM2021-03-01T12:11:37+5:302021-03-01T12:14:53+5:30

सांप के काटने पर घरेलू उपचार : सही समय पर सही इलाज नहीं मिलने से पीड़ित की मौत हो सकती है

snake bite treatment: snake bite first aid, snake bite home treatment, snake bite home remedies in Hindi | सांप के काटने पर क्या करें : सांप के काटने का प्राथमिक उपचार, आजमायें ये 5 घरेलू उपाय, पीड़ित की बच सकती है जान

सांप के काटने का इलाज

Highlightsसांप के काटने पर सही इलाज मिलना जरूरीकुछ घरेलू उपाय जहर का असर कर सकते हैं कममरीज को तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश करें

सांप विषैला जंतु है और इसके काटने से मौत संभव है। सांप के काटने की घटनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में आम हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार, दुनियाभर में सांप के काटने से हर साल लाखों लोगों मौत हो जाती है। 

एक्सपर्ट मानते हैं कि सांप के काटने पर अगर पीड़ित को समय पर और सही इलाज मिल जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। सांप के काटने की स्थिति में कई बार यह पता नहीं होता कि क्या किया जाए और क्या नहीं।

सांप के काटने पर क्या होता है

दरअसल जब सांप काटता है, तो उसके जहरीले दांतों का जहर मांस के अंदर घुस जाता है और जहर धीरे-धीरे ऊपर कि तरफ बढ़ता है और पूरे शरीर में फैलने लगता है।

जहर को पूरे शरीर में फैलने में कम से तीन घंटे लग सकते हैं। यही वो समय है जब आप पीड़ित की जान बचा सकते हैं। चलिए जानते हैं अगर किसी को सांप काट ले तो आपको क्या करना चाहिए।

सांप के काटने पर प्राथमिक उपचार (First aid for snakebites)

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, अगर किसी को सांप ने काटा है, तो सबसे पहले आप तुरंत उस क्षेत्र से दूर चले जाएं, जहां काटने की घटना हुई थी। यदि सांप अभी भी है, तो उसे डंडे का उपयोग करके भगा दें। 

शरीर के काटे हुए भाग के चारों ओर से पहने हुए सामान जैसे छल्ले, पायल, कंगन आदि को निकल दें क्योंकि ये सूजन होने पर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

पीड़ित को आश्वस्त करें। सांप के काटने के कई कारण गैर विषैले सांप होते हैं। अधिकांश विषैले सांपों के काटने के बाद भी मृत्यु का जोखिम तत्काल नहीं है।

व्यक्ति को पूरी तरह से स्थिर कर दें। तुरंत वाहन का इस्तेमाल करके उसे निकटतम अस्पताल ले जाने की कोशिश करें।

कुछ मामलों में दबाव पैड के साथ काटने की जगह पर दबाव लागू करना उपयुक्त हो सकता है।

पारंपरिक प्राथमिक चिकित्सा विधियों, हर्बल दवाओं और प्राथमिक चिकित्सा के अन्य असुरक्षित या असुरक्षित रूपों से बचें।

जितनी जल्दी हो सके एक स्वास्थ्य सुविधा के लिए व्यक्ति को परिवहन से अस्पताल ले जाएं।

पेरासिटामोल गोली का इस्तेमाल गंभीर दर्द के लिए किया जा सकता है।

उल्टी हो सकती है, इसलिए वसूली की स्थिति में व्यक्ति को उनके बाईं ओर रखें।

सांप के काटने पर घरेलू उपचार

पहला उपाय
आपको बता दें कि जब सांप काटता है, तो प्रभावित हिस्से पर उसके दो दांतों के निशान दिखाई पड़ते हैं। सबसे पहले आपको जहर निकालने के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल करना है।

ध्यान रहे कि इंजेक्शन में सुईं न लगी हो। इसके लिए आप इंजेक्शन के जरिये दोनों  दांतों के निशान वाली जगह से खून निकालें। संभव है इससे काफी हद तक जहर बाहर निकल सकता है।

सांप के काटने पर क्या लगाना चाहिए

दूसरा उपाय 
सांप के काटने पर पीड़ित को तुरंत थोड़ा ज्यादा घी खिलाकर उल्टी करवा दें। इसके बाद उसे 10-15 बार गुनगुना पानी पिलाकर उल्टी कराएं। इससे सांप के जहर का असर कम हो जाएगा। 

तीसरा उपाय
कंटोला की सब्जी को पीसकर तुरंत उस जगहें पर लगा दें जहां सांप ने काटा हो। इससे जहर का असर कम होने के साथ इंफेक्शन का खतरा भी टल जाएगा। आप लहसुन को पीसकर उसमें शहद मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं।

सांप के काटने का इलाज

यह सब घरलू उपाय हैं जिनसे काफी हद तक जहर को कम किया जा सकता है लेकिन आपको इनके भरोसे नहीं रहना चाहिए। अगर संभव हो तो मरीज को जितनी जल्दी हो सके पास के चिकित्सा केंद्र में ले जायें।

Web Title: snake bite treatment: snake bite first aid, snake bite home treatment, snake bite home remedies in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे