डॉक्टरों का दावा, गारंटी के साथ 58% डायबिटीज होने से बचा सकता है ये सस्ता उपाय

By उस्मान | Published: October 4, 2019 07:18 AM2019-10-04T07:18:33+5:302019-10-04T07:18:33+5:30

कुछ लोगों के खून में ग्लूकोज का स्तर हमेशा ज्यादा रहता है। लेकिन ऐसा भी नहीं होता कि उनको डायबिटीज की बीमारी हो जाए। इस स्थिति से गुजरने वाले लोग 'प्री-डाइबेटिक' होते हैं। भारत में सात फीसदी लोग 'प्री-डाइबेटिक' होते हैं, इसकी अनदेखी करने पर मधुमेह की बीमारी हो जाती है।

signs and symptoms of prediabetes, causes, risk factors, prevention tips, home remedies, foods eat and avoid in Prediabetes in Hindi | डॉक्टरों का दावा, गारंटी के साथ 58% डायबिटीज होने से बचा सकता है ये सस्ता उपाय

डॉक्टरों का दावा, गारंटी के साथ 58% डायबिटीज होने से बचा सकता है ये सस्ता उपाय

डायबिटीज एक गंभीर समस्या से है जिससे आपको कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। दुर्भाग्यवश इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है और केवल बेहतर खानपान और एक्सरसाइज के जरिये इसे कंट्रोल रखा जा सकता है। भारत में डायबिटीज के करीब सात करोड़ मरीज हैं और एक रिपोर्ट के अनुसार जिस तेजी से इसके मरीजों की संख्या बढ़ रही है उसे देखते हुए भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है। 

कुछ लोगों के खून में ग्लूकोज का स्तर हमेशा ज्यादा रहता है। लेकिन ऐसा भी नहीं होता कि उनको डायबिटीज की बीमारी हो जाए। इस स्थिति से गुजरने वाले लोग 'प्री-डाइबेटिक' होते हैं। भारत में सात फीसदी लोग 'प्री-डाइबेटिक' होते हैं, इसकी अनदेखी करने पर मधुमेह की बीमारी हो जाती है।

मेयो क्लिनिक के अनुसार, प्री-डाइबेटिक वाले लोगों को 10 साल के भीतर टाइप 2 डायबिटीज विकसित होने की संभावना अधिक है। प्रीडायबिटीज के साथ, आपको हृदय रोग के विकास का खतरा भी हो सकता है।

दुबई के राइट हेल्थ ग्रुप के प्रबंधकीय संचालक तथा प्रसिद्ध मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय पैठणकर के अनुसार, इस बीमारी के काबू में नहीं होने पर शरीर का एक-एक अंग बेकार होते चला जाता है। इसलिए 'प्री-डाइबेटिक' का समय रहते निदान कर उपचार करा लेना आवश्यक है। इस तरह 58 फीसदी डायबिटीज की बीमारी से बचा जा सकता है।

हालांकि प्री-डाइबेटिक का इलाज कराने का यह मतलब यह नहीं है कि आपको डायबिटीज नहीं हो सकता है। यह पहला संकेत है जिस पर काबू पाना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको खानपान और जीवनशैली में बदलाव करना होगा।

प्री-डाइबेटिक डाइट

अगर आपका ब्लड ग्लूकोज ज्यादा रहता है, तो संभव है कि आप जल्दी डायबिटीज की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए और वजन कंट्रोल रखने पर जोर देना चाहिए। एक्सपर्ट मानते हैं कि कम चर्बी वाला खाना, कम कैलोरी वाली चीजें, ज्यादा फाइबर वाली चीजें खाने से डायबिटीज से बचा जा सकता है। 

आपको अपने भोजन में सब्जियां, साबुत अनाज, दुबला मांस, प्रोटीन से भरपूर फलियां शामिल करनी चाहिए और ज्यादा मीठी चीजें खाने से बचना चाहिए। फलों में चीनी होती है, लेकिन वे फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं। इसलिए आपको आहार में सीमित मात्रा में फल शामिल करने चाहिए।

Web Title: signs and symptoms of prediabetes, causes, risk factors, prevention tips, home remedies, foods eat and avoid in Prediabetes in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे