लाइव न्यूज़ :

सेक्स की लत के 6 लक्षण, युवा लड़के-लड़कियां जरूर जान लें तीसरा लक्षण, वरना जीवनभर होगा पछतावा

By उस्मान | Updated: January 21, 2019 19:25 IST

सेक्सोलॉजिस्ट के अनुसार, मेडिकल भाषा में सेक्स की लत को कंपल्सिव सेक्सुअल बिहेवियर, सेक्स एडिक्शन कहते हैं। इसे मानकिस बीमारी माना जाता है और इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के मन में सेक्सुअल और अश्लील विचार आते रहते हैं और यह उसके व्यवहार में भी दिखाई देता है जिसके कारण उसकी सेहत पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

Open in App

किसी भी चीज की लत लगना हानिकारक होता है। बात करें अगर सेक्स की लत की तो यह एक ऐसी समस्या है, जो शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से व्यक्ति को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है। इससे पीड़ित व्यक्ति की कामेच्छा इतनी बढ़ जाती है कि नियंत्रण से बाहर हो जाती है। कई बार व्यक्ति को इस बात का पता तक नहीं होता कि वो सेक्स एडिक्ट हो गया है। 

दिल्ली के मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट विनोद रैना के अनुसार, मेडिकल भाषा में सेक्स की लत को कंपल्सिव सेक्सुअल बिहेवियर, सेक्स एडिक्शन कहते हैं। इसे मानकिस बीमारी माना जाता है और इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के मन में सेक्सुअल और अश्लील विचार आते रहते हैं और यह उसके व्यवहार में भी दिखाई देता है जिसके कारण उसकी सेहत पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और दूसरे व्यक्ति एवं उसके निजी रिश्ते खराब होने की संभावना ज्यादा होती है। 

सेक्स की लत के लक्षण सेक्स की लत के लक्षणों में सेक्स करने की इच्छा ज्यादा बढ़ना, काम या पढ़ाई में ध्यान न लग पाना, सेक्स करने के बाद भी संतुष्ट न होना, दूसरी महिलाओं या पुरुषों के साथ संबंध बनाना, पोर्न फिल्में देखना, हस्तमैथुन के बाद भी संतुष्टि न मिलना आदि शामिल हैं। आप नीचे बताए गए लक्षणों से भी पहचान सकते हैं कि आपको सेक्स की लत लग गई है। 

1) आपको अपनी यौन चाहतों पर कंट्रोल नहीं रहता है और आप जोखिम लेकर कई लोगों से यौन संबंध बनाने के लिए तैयार रहते हैं।

2) आपके दिमाग पर सेक्स हावी हो जाता है और आप इंटरनेट पर सेक्स सामग्री खोजते रहते हैं।

3) आप जोखिम के बारे में जानने के बावजूद अन्य लोगो से असुरक्षित यौन संबंध बनाने के लिए तैयार रहते हैं।

4) आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने में असर्मथ हो जाते हैं और आपका सेक्स जीवन आपके पारिवारिक जीवन में हस्तक्षेप का कारण बन जाता है।

5) आप ज्यादा से ज्यादा यौन संबंध बनाने के लिए साथी की खोज में समय और धन ज्यादा खर्च करना शुरू कर देते हैं।

6) रिसर्च के अनुसार, पुरुष दिन में 34 जबकि महिलाएं 19 बार सेक्स के बारे में सोचती हैं लेकिन हर समय सिर्फ सेक्स का ख्याल आना, सेक्स की लत का लक्षण है। 

सेक्स की लत से नुकसान- कई लोगों के साथ सेक्स संबंध से यौन संचारित रोगों का खतरा  - कामेच्छा शांत नहीं होने पर बेचैन, चिंता, गुस्सा और चिड़चिड़ापन  - महिलाओं को अनचाही प्रेग्नेंसी का खतरा - चिंता, डिप्रेशन का खतरा - शराब के सेवन अधिक करना - व्यक्ति के कामकाज और उसकी करियर ग्रोथ पर असर पड़ना - शादीशुदा की जिंदगी पर असर हो सकता है

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब