लाइव न्यूज़ :

ज्यादा सोने की है आदत तो हो जाएं सावधान! हो सकती है ये जानलेवा बीमारी

By मेघना वर्मा | Updated: June 15, 2018 10:18 IST

सोने से जुड़े इस रिसर्च को दक्षिण कोरिया के सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन में किया गया है।

Open in App

सोना किसे पसंद नहीं होता। ऑफिस से थककर जल्दी सो जाना हो या वीकेंड की सुबह देर तक सोना, हर कोई भरपूर और चैन की नींद सोना चाहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि बहुत ज्यादा सोना भी आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। हाल में हुई रिर्सच के मुताबिक यह बात सामने आई है कि 10 घंटे से ज्यादा सोना आपके मेटाबोलिक सिंड्रोम से जुड़ा हुआ होता है जिसका सीधा असर आपके दिल पर पड़ता है और दिल की बिमारियों का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। 

हार्ट अटैक और उच्च रक्तचाप का होता है खतरा

रोजाना 10 घंटे से ज्यादा सोने वाले लोगों का कमर का घेरा या यूं कहें कमर से उनकी मोटाई बढ़ जाना, उच्च ट्राइग्लिसराइड के स्तर को मेटाबोलिक सिंड्रोम के रूप में जाना जाता है। इससे दिल के बिमारी का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ट्राइग्लिसराइड में एक प्रकार का वसा, अच्छे कोलेस्ट्रॉल का कम स्तर, उच्च रक्तचाप का खतरा शामिल है। 

महिलाओं में बढ़ जाता है मोटापे का खतरा

पुरुषों व महिलाओं दोनों में ज्यादा समय तक सोने से ट्राइग्लिसराड का स्तर ज्यादा बढ़ जाता है। महिलाओं में इसकी वजह से कमर में मोटापा बढ़ जाता है, साथ ही रक्त शर्करा व अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर गिर जाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इसके विपरीत, छह घंटे से भी कम की नींद पुरुषों में उपापचयी सिंड्रोम के उच्च जोखिम से जुड़ी हुई है और पुरुषों व महिलाओं में कमर के घेरे के बढ़ने से जुड़ी है। 

पुरूष और महिलाओं पर अलग-अलग घटकों से हुआ है रिसर्च

सोने से जुड़े इस सबसे बड़े रिसर्च को दक्षिण कोरिया में किया गया है। यहां की सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन के मुख्य लेखक क्लेयर ई किम ने  बताया कि यह एक बड़ा रिसर्च है जो  पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग घटकों के बीच सोने की अवधि और उपापचयी सिंड्रोम और खुराक की प्रतिक्रिया की जांच करता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब