लाइव न्यूज़ :

Diet tips: शहद को कभी भी 4 चीजों में न मिलाएं, हो सकता है गंभीर नुकसान, जानें किन 4 तरह के लोगों के लिए खतरनाक है शहद

By उस्मान | Updated: March 20, 2021 10:02 IST

सिर्फ फायदे ही नहीं, शहद के हैं कुछ नुकसान भी

Open in App
ठळक मुद्देसिर्फ फायदे ही नहीं, शहद के हैं कुछ नुकसान भी कुछ चीजों के साथ मिक्स करने से शहद देता है नुकसानआयुर्वेद में चीजों के मिश्रण का रखा जाता है विशेष ध्यान

शहद को सेहत का खजाना माना जाता है। आयुर्वेद में इसके कई औषधीय गुण बताए गए हैं। शहद का इस्तेमाल कई विकारों से राहत पाने के लिए किया जाता है। शहद का नैचुरल स्वीटनर के अलावा सलाद ड्रेसिंग, स्मूदी आदि कई चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। 

आयुर्वेद के अनुसार शहद को योगावही कहा जाता है क्योंकि इसमें औषधिय गुण होता है। शहद वजन घटाने, इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनाने, अनिद्रा दूर करने और पाचन क्रिया को दुरुस्त करने जैसी कई काम करता है। 

आपको जानकार हैरानी होगी कि शहद एक ऐसी चीज है, जिसे कई अन्य चीजों के साथ मिलाने से यह सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। आयुर्वेद में फूड कॉम्बिनेशन का खास ध्यान रखा जाता है और शहद भी उनमें से एक है जिसे हर चीज के साथ नहीं खाया जा सकता है। 

घी और शहदशहद और घी को कभी भी सही मिश्रण नहीं माना जाता है। कई फूड स्टफ में जैसे हनी-ओट्स कूकीज या मफीन में क्लेरिफाइड बटर शहद के साथ डाला जाता है जिसका प्रतिक्रिया सेहत के लिए नुकसानदेह साबित नहीं होता है। आयुर्वेद के अनुसार, शहद और घी का मिश्रण घातक होता है बशर्ते कि उनमें 2:1 का अनुपात हो।

मूली और शहदबेशक शहद और मूली दोनों चीजें सेहत के लिए गुणकारी हैं लेकिन आयुर्वेद में माना जाता है कि मूली और शहद को मिलाने से वह विषाक्त यौगिक बन जाता है। कभी भी भूलकर भी मूली के सलाद में शहद से ड्रेसिंग न करें।

मांसाहारी खाने में शहदलोग मांसाहारी खानों को भूनने के समय उसके रंग को निखारने के लिए शहद का कोटिंग देते हैं।आयुर्वेद के अनुसार मीट के साथ शहद मिलाना सेहत के नजरिये से गलत होता है।

शहद को उबलते हुए पानी में न मिलायेशहद को चाय या दूसरे ब्रेवरेज में नैचुरल स्वीटनर के रूप में डाला जाता है। आयुर्वेद में इस तरह से मिलाने से सख्त मना किया है क्योंकि शहद यूं ही जितना अमृत के समान है उतना ही पका हुआ शहद विषाक्त होता है।

शहद के अन्य नुकसानब्लड शुगर बढ़ने का खतराशहद शुगर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। इसलिए, यदि आप बहुत अधिक शहद खाते हैं, तो यह आपके रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकता है। बहुत अधिक शहद का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों को महंगा पड़ सकता है। यह आपके ग्लूकोज लेवल को बढ़ा सकता है, जो खतरनाक हो सकता है।

कब्ज का खतराशहद के बहुत अधिक सेवन से कब्ज जैसे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। शहद में भारी मात्रा में फ्रुक्टोज सामग्री होती है जिससे कब्ज हो सकता है। भले ही आपको कब्ज की शिकायत हो। इससे सूजन या दस्त भी हो सकता है क्योंकि आपका शरीर एक बार में बहुत अधिक चीनी नहीं पचा सकता है।

रक्तचाप हो सकता है कमहाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए शहद अच्छा काम करता है। लेकिन जब अधिक मात्रा में सेवन किया जाता है, तो यह रक्तचाप को सामान्य से कम भी कर सकता है, जिसे हाइपोटेंशन कहा जाता है। लंबे समय तक रक्तचाप कम रहने से दिल का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

वजन बढ़ सकता हैमोटापे से आजकल हर कोई बचना चाहता है। यदि आप वजन घटाने वाला डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं, तो आपको शहद का बहुत कम मात्रा में सेवन करना चाहिए। शहद में मौजूद अतिरिक्त कैलोरी, चीनी और कार्बोहाइड्रेट आपके वजन घटाने के लक्ष्य को पूरा नहीं होने देंगे।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब