क्या शाम में 7 बजे के बाद खाना खाना चाहिए! जानें जल्दी डिनर करने के जबरदस्त फायदे

By आजाद खान | Published: August 20, 2023 01:02 PM2023-08-20T13:02:13+5:302023-08-20T13:32:36+5:30

जानकारों की अगर माने तो रात में जल्दी खाने से आपको कई फायदे मिलते है। इससे आपकी नींद भी सुधरती है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। यही नहीं इसके कई और फायदे भी है।

Should we have food after 7 in the evening Know the tremendous benefits of having early dinner | क्या शाम में 7 बजे के बाद खाना खाना चाहिए! जानें जल्दी डिनर करने के जबरदस्त फायदे

फोटो सोर्स: Wiki Media Commons -(https://commons.wikimedia.org/wiki/File:My_dinner_meal_at_home.jpg)

Highlightsजानकार रात में जल्दी खाना खाने की सलाह देते है। रात में जल्दी खाने के कई फायदे है जिससे शरीर को अच्छा लाभ मिलता है। यही नहीं इससे आप कई बीमारियों से भी बच जाते है।

Health Tips in Hindi: हेल्थ से जुड़े जानकार हमेशा रात में जल्दी खाने को तर्जी देते है। उनका कहना है कि रात में जल्दी खाने से खाना शरीर में लगता है और इससे बॉडी को पूरा फायदा मिलता है। इससे पहले कई और स्टडी ने यह सलाह दी है कि रात में लेट से खाने से लोगों का वजन बढ़ सकता है और इससे ब्लड शुगर लेवल में भी इजाफा हो सकता है। इस कारण आपके हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है। 

जानकारों की अगर माने तो आपके खाने का कोई निश्चित समय नहीं है। उनके अनुसार, रात में कब खाना चाहिए इसे लेकर आपको अपने शरीर को सुनना चाहिए। ऐसे में वो कहते है कि अगर आप रात में देर तक जगते है और इस हालत में आपको शाम के सात बजे के बाद भी भूख लग जाती है तो इस हालत में आप शाम के सात बजे के बाद भी खाना खा सकते है। 

रात में जल्दी खाने के फायदे

रात में जल्दी खाने के कई फायदे है और जानकार इसे सख्ती से पालन करने की सलाह देते है। ऐसे में आइए जान लेते है कि रात में अगर जल्दी खाना खा लिया जाए तो इससे लोगों के शरीर को क्या फायदा होता है। आपके शरीर की प्राकृतिक लय के साथ तालमेल बिठाकर भोजन करने से पाचन में सुधार हो सकता है। 

जल्दी खाना खा लेने से आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है और इससे इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार होता है। यही नहीं यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है और यह इंसुलिन प्रतिरोध और टाइप 2 डायबीटीज के जोखिम को कम करता है।

नींद में भी होता है सुधार, हार्ट होता है हेल्दी, कई और फायदे

जानकार कहते है कि रात में जल्दी खाने वालों को नाइट में उनके शरीर को आराम मिलता है जिससे उनकी नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। यही नहीं रात में भारी और अनहेल्दी फूड से परहेज करना चाहिए जिससे शरीर को रात में आराम मिले। 

इन सब के अलावा इन लाभों को प्राप्त करने के लिए रात के खाने और सोने के समय के बीच कम से कम दो घंटे का समय रखें। इसके अलावा रात के खाने के बाद 20 मिनट की हल्की सैर भी जरूर किया करें जिससे आपके पाचन में मदद हो सकती है। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)

Web Title: Should we have food after 7 in the evening Know the tremendous benefits of having early dinner

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे