लाइव न्यूज़ :

शिल्पा शेट्टी ने बताए मंडे को हैप्पी बनाने के लिए ये तीन सिंपल योग आसन, जानिए इसके फायदे

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 17, 2022 16:48 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल-फिलहाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर तीन योग आसन बताए हैं। यही नहीं, उन्होंने इसके फायदे भी साथ में बताए।

Open in App
ठळक मुद्देफैंस को फिटनेस गोल्स देती हैं शिल्पा शेट्टी।शिल्पा ने वृक्षासन के साथ वीरभद्रासन और नटराजसन भी करके दिखाया।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फिटनेस फ्रीक हैं और अक्सर ही फैंस को फिटनेस गोल्स देती हुई नजर आती हैं। दरअसल, शिल्पा का रूटीन चाहे जितना भी बिजी हो, लेकिन वो वर्कआउट करना नहीं भूलती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो घर के गार्डन में योगा करती हुई दिखाई दे रही हैं। शिल्पा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "दिन की शुरुआत योग से करने से बेहतर कुछ नहीं। यह मन, शरीर और आत्मा को एक शानदार दिन के लिए तैयार करता है। इसलिए, मैंने अपना दिन वृक्षासन के साथ शुरू करने का विकल्प चुना, इसके बाद मैं वीरभद्रासन से नटराजसन में गई।"

शिल्पा आगे लिखती हैं, "यह टखने के जोड़ों, कूल्हों और पैरों को मजबूत करता है। यह संतुलन, मुद्रा और लचीलेपन, एकाग्रता और ध्यान, और मन-शरीर के समन्वय में भी सुधार करता है। ताजा ऑक्सीजन लेना एक शानदार बोनस है। हैप्पी मंडे!" वहीं, फैंस को शिल्पा का ये पोस्ट काफी पसंद आ रहा है, जिसकी वजह से वो लगातार उनके पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी अपने फिगर और फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। यही नहीं, उन्हें योगा कितना पसंद है ये टी जगजाहिर है। उन्हें आए दिन सोशल मीडिया पर वर्कआउट के वीडियोज पोस्ट करते हुए देखा जाता है। 

मालूम हो, शिल्पा शेट्टी 46 साल की उम्र में भी छह दिन फिटनेस रुटीन फॉलो करने वालों में हैं। वो बहुत स्ट्रिक्ट डाइट मेंटेन करती हैं और बिजी शेड्यूल के बीच भी एक्सरसाइज जरूर करती हैं। उनकी एक्सरसाइज में कार्डियो वर्कआउट से लेकर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और योगा भी शामिल होता है। वहीं, उनके वर्कफ्रंट की बात करें वो फिल्मों से तो फिलहाल दूर हैं। हालांकि, कुछ समय पहले उन्हें हंगामा 2 में देखा गया था। मगर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। यही नहीं, शिल्पा शेट्टी टीवी शो इंडियाज गॉट टैलेंट को इन दिनों जज कर रही हैं। 

 

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीयोगबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम