सेक्स के दौरान भी खुशी नहीं होती है, क्या यह कोई बीमारी है?

By उस्मान | Published: November 3, 2018 07:44 AM2018-11-03T07:44:25+5:302018-11-03T07:44:56+5:30

डॉक्टर के अनुसार, सेक्स और उससे मिलने वाली खुशी को लेकर लोगों को सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि व्यक्ति के शरीर में मुख्य सेक्स ऑर्गन दिमाग में होते हैं ना की जननांगों में।

Sex tips : Is not getting pleasure and happiness from sex a disease? | सेक्स के दौरान भी खुशी नहीं होती है, क्या यह कोई बीमारी है?

फोटो- पिक्साबे

इसमें कोई शक नहीं है कि सेक्स एक मजेदार काम है और उससे हर किसी को खुशी मिलती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें सेक्स के दौरान भी कोई खुशी आनंद या सुख नहीं मिलता है। यह बात आपको हैरान कर सकती है लेकिन वास्तव में कुछ लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। दरअसर मेडिकल भाषा में इस स्थिति को 'मेंटल ब्लॉक' और 'डिस्पारेनिया' कहा जाता है। दिल्ली के मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट विनोद रैना आपको इस समस्या के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 

डॉक्टर रैना के अनुसार, सेक्स और उससे मिलने वाली खुशी को लेकर लोगों को सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि व्यक्ति के शरीर में मुख्य सेक्स ऑर्गन दिमाग में होते हैं ना की जननांगों में। दूसरी बात, अगर कोई इस समस्या से पीड़ित है, तो वो व्यक्ति मेंटल ब्लॉक या डिस्पारेनिया से पीड़ित हो सकता है। चलिए इन दोनों स्थितियों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

मेंटल ब्लॉक
मेंटल ब्लॉक एक ऐसी स्थिति है जिसमें दिमाग सोचने-समझने या महसूस करने की क्षमता खो देता है यानी दिमाग किसी विचार या भावना को महसूस नहीं कर पाता है। न्यूरोसिस, हिस्टीरिया, या किसी भी पैथोलॉजी की वजह से मेंटल ब्लॉक हो सकता है। इस बात को आसान भाषा में इस तरह समझ सकते हैं। मेंटल ब्लॉक वो स्थिति होती है जब कोई व्यक्ति सही तरीके से सोचने और अपने विचारों को व्यवस्थित करने में सक्षम नहीं होता है। उदहारण के लिए अगर कोई राइटर मेंटल ब्लॉक से पीड़ित है लेकिन वो बेहतर उत्पादक होने के बावजूद लिखने में असमर्थ है। मेंटल ब्लॉक के लक्षण की बात करें, तो इस समस्या के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। आमतौर पर इसके लक्षणों में ऊर्जा की कमी और कठोर व्यवहार शामिल हैं। इसके अलावा तनाव, मनोवैज्ञानिक पीड़ा, सेक्स के मामले में असंतोष होना भी शामिल हैं।

डिस्पारेनिया
डिस्पारेनिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें सेक्स के दौरान महिला और पुरुष दोनों को दर्द का एहसास हो सकता है। इस स्थिति में पुरुषों को सेक्स के दौरान और बाद में पेल्विक हिस्से और जननांग में तेज दर्द होता है। ये दर्द आपको तीन महीने और उससे अधिक समय तक हो सकता है। इतना ही नहीं सेक्स के दौरान और इजैक्यूलेशन के दौरान लिंग में तेज जलन भी होती है। इसके लक्षणों में तनाव, डर, डिप्रेशन, अपराध, सेक्स को लेकर चिंता, भावनात्मक असंतुलन आदि शामिल हैं।  

इस बात का रखें ध्यान
अगर आपको सेक्स संबंध बनाते समय दर्द का एहसास होता है, तो संभव है कि आप ऊपर बताई गई समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। इसके लिए आपको इसके सही कारणों का पता लगाने और इसका उचित रूप से इलाज कराने के लिए किसी बेहतर डॉक्टर से मिलना चाहिए। बेहतर होगा कि आप इस संबंध में किसी वेल क्वालफाइड हेल्थ प्रोफेशनल (सेक्सोलोजिस्ट एंड थेरेपिस्ट) से सलाह लें। सही माने में इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए वहीं आपको सही सलाह और निर्देश दे सकते हैं।

Web Title: Sex tips : Is not getting pleasure and happiness from sex a disease?

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे