लाइव न्यूज़ :

आ गया सिंघाड़े का सीजन, खुबियां जानकर आप हो जाएंगे हैरान, आज ही डाइट में करें इसे शामिल

By आजाद खान | Updated: October 24, 2022 18:23 IST

जानकारों की माने तो सिंघाड़ा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी न के बराबर होती है और भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसलिए ये सभी लोगों को फायदा पहुंचाता है।

Open in App
ठळक मुद्दे सिंघाड़ा जिसमें न के बराबर कैलोरीका होती है उसका सीजन आ गया है। इसके इस्तेमाल से सेहत को कई फायदे मिलते है जिससे शरीर फिट भी रहता है। ऐसे में इसके लाभ और इस्तेमाल के तरीके को सही से जानने के लिए नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते है।

Water Chestnut Benefits: Water Chestnut यानी सिंघाड़ा का सीजन शुरू हो गया है। यह इसी सीजम में पाया जाता है और चूंकी सीजन में पाए जाने के कारण यह सस्ता भी होता है। वैसे तो आप इस सब्जी को पहले भी खाएं होंगे लेकिन क्या आप इसके फायदे और खाने के तरीके के बारे में सही से जानते है। 

Water Chestnut यानी सिंघाड़ा एक जलीय सब्जी है जिसे पानी के अंदर के पाया जाता है। यह तालाब, धान के खेत, झील वगैरह में पाया जाता है। सिंघाड़ा स्वाद में अच्छा तो होता ही है, इसके सेवन से कई फायदे भी मिलते है जो शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। 

ऐसे में आइए जानते है कि सिंघाड़ा के क्या-क्या फायदे और इसे इस्तेमाल करने का तरीका क्या है। 

पाई जाती है सब पोषक तत्व, न के बराबर होती है कैलोरी

सिंघाड़ा में सब तरह के पोषक तत्व पाए जाते है और कैलोरी न के बराबर होती है। यही कारण है कि जिन लोगों को यह चिंता होती है कि इसे खाने से उनका वजन बढ़ सकता है, वे निश्चिंत होकर इसे खा सकते है। इसमें फाइबर होने के कारण इससे वजन नहीं बढ़ता है और आप फिट रहते है। 

ऐसे में यह माना जाता है कि 100 ग्राम सिंघाड़े में मात्र 97 कैलोरी होती हैं। यही नहीं सिंघाड़ा को फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीज, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन बी 6 का अच्छा स्त्रोत भी माना जाता है। 

बीपी और हार्ट डिसीज वाले लोगों को मिलता है फायदा

जिन लोगों को बीपी और हार्ट डिसीज की समस्या है, उनके लिए सिंघाड़ा काफी फायदेमंद है। जानकारों की माने तो इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और इससे कोलेस्ट्रोल लेवल भी कम होता है। इससे हार्ट अटैक वाला खतरा भी बहुत हद तक टाला जा सकता है। 

वजन भी कम करने में करता है मदद 

सिंघाड़े खाने से आपका वजन कम होता है। जी हां, इसमें फाइबर पाया जाता है जिससे आपका वजन कम होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सिंघाड़ा में 74 प्रतिशत पानी होता है जिससे आपका भूख तो शांत होता ही है, इससे कैलोरी भी नहीं बढ़ता है। 

सिंघाड़ा को कैसे करें इस्तेमाल 

सिंघाड़ा को खाने के कई तरीके है। इसे किसी भी तरीके से खाए, इससे आपको फायदा ही मिलेगा। आइए इसके लाभ को एक-एक करके जान लेते है। आप इसे छिलकर कच्चा भी खा सकते है या आप इसका सब्जी भी बनाकर खा सकते है। 

यही नहीं आप इसे उबालकर इसमें कुछ मसाले जैसे नमक, चाट मसाला, नींबू और काली मिर्च को मिलाकर भी खा सकते है। इसके साथ आप इसका आटा भी बना सकते है और नार्मल रोटी के जगह इसे खा सकते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?