लाइव न्यूज़ :

संगीत सुनना, उसे याद करना दो अलग-अलग दिमागी प्रक्रिया : अध्ययन

By भाषा | Updated: September 11, 2019 19:10 IST

Open in App
ठळक मुद्देसंगीत सुनने और दिमाग में उस संगीत को फिर से बजाने के दौरान विपरीत दिशाओं में चलती हैं सुनने से और फिर उस धुन को दिमाग के अंदर ही अंदर बजाने से जुड़ा हुआ है

संगीत सुनने और संगीत को याद करने में दिमाग की दो अलग-अलग प्रक्रियाएं शामिल होती हैं। एक नये अध्ययन में ऐसा दावा किया गया है। जहां पूर्व के शोधों में पाया गया कि संगीत से मुख्य तौर पर दिमाग के दाहिने हिस्से के कुछ भाग सक्रिय होते हैं लेकिन इस बारे में बहुत कम जानकारी थी कि जब संगीत बजता है तब यह हिस्से कैसे धुन के समय के साथ याद कर लेते हैं।

अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी और चीन की शिंघुआ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने मिर्गी से पीड़ित पुरुष एवं महिला मरीजों के दिमाग की ‘इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी’ का अध्ययन किया। इस दौरान उन्हें प्रसिद्ध संगीत जैसे बीथोवेन का “फर एलिज” और रिचर्ड वागनर का “वेडिंग मार्च” सुनाया गया।

इस अध्ययन में पाया गया कि दिमाग के एक के ऊपर एक मौजूद हिस्सों का नेटवर्क संगीत सुनने से और फिर उस धुन को दिमाग के अंदर ही अंदर बजाने से जुड़ा हुआ है। शोधकर्ताओं ने पाया कि संगीत से जुड़ी सूचनाएं संगीत सुनने और दिमाग में उस संगीत को फिर से बजाने के दौरान विपरीत दिशाओं में चलती हैं जिसमें सुनने के दौरान संकेत दिमाग के संवेदी हिस्से से आगे के हिस्से तक आते हैं और संगीत को याद करने के दौरान अग्र भाग से संवेदी हिस्से तक सफर करते हैं। यह शोध ‘जेन्यूरोसाइ’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब