लाइव न्यूज़ :

पुरुषों की तुलना में महिलाओं के हाथ अधिक ठंडे क्यों रहते हैं, शोध में हुआ खुलासा

By गुलनीत कौर | Updated: February 16, 2018 18:49 IST

यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज द्वारा किए गए इस शोध में 114 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इन सभी प्रतिभागियों के हाथों को कम से कम 3 मिनट के लिए बर्फ के पानी में हाथ रखने को कहा गया।

Open in App

आपने अक्सर एक बात नोटिस की होगी कि सर्दियों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं के हाथ अधिक ठंडे होते हैं। महिलाओं के अलावा बच्चों के हाथ भी ज्यादा ठंडे ही रहते हैं। कई लोग सोचते होंगे के इसके पीछे एक ही कारण हो सकता है कि पुरुष अधिक स्ट्रांग होते हैं और ठंड से लड़ने में अधिक सक्षम होते हैं, लेकिन इसका असली कारण 'मांसपेशियों' में छिपा है। 

अंग्रेजी वेबसाइट 'दि सन' में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं और बच्चों को सर्दियों में अपने हाथ कपड़ों की पॉकेट में या फिर ग्लव्स से कवर इसलिए करने पड़ते हैं क्योंकि पुरुषों की तुलना में उनकी हाथों की मांसपेशियां कम होती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मांसपेशियों की वजह से ही शरीर गर्म रहता है और यदि ये कम हों तो शरीर का वहिस्सा ठंडा पड़ने लगता है। 

यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज द्वारा किए गए इस शोध में 114 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इन सभी प्रतिभागियों के हाथों को कम से कम 3 मिनट के लिए बर्फ के पानी में हाथ रखने को कहा गया। इसके बाद शोधकर्ताओं ने थर्मल कैमरा की मदद से हाथों को दोबारा गर्म करने की कोशिश की ताकि वे जान सकें कि ठंडा होने के बाद हाथ कितनी जल्दी गर्म होते हैं। 

शोधकर्ताओं की राय में जिनके हाथ अधिक गठीले होते हैं उनके हाथ जल्दी गर्म हो जाते हैं, बजाय इसके जिनके हाथों की मांसपेशियां कम होती हैं। लेकिन जो लोग वजन में मोटे होते हैं उनके हाथ गर्म हों ऐसा भी नहीं है। यहां कारण केवल और केवल मांसपेशियों का है। शुरुआत में शोधकर्ताओं का भी यही मानना था कि मोटे लोगों के हाथ एक बार ठंडे होने के बाद जल्दी गर्म हो जाते हैं लेकिन शोध के रिजल्ट में सामने आया कि अधिक चर्बी और हाथों की गर्मी के बीच कोई संबंध नहीं होता है। यदि हाथों में अधिक मांसपेशियां हैं और साथ ही हाथों गटक समय से ब्लड पहुंच जाता है तो वे गर्म रहेंगे।

टॅग्स :विंटरमहिलाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब