सही से नहीं करते है ब्रश तो दांतों में आ सकती गंभीर समस्या, हो सकते है समय से पहले दांत खराब, ऐसे करें Teeth Clean

By आजाद खान | Published: September 18, 2022 06:28 PM2022-09-18T18:28:07+5:302022-09-18T18:43:29+5:30

जानकारों की माने तो सही तरीके से और हमेशा ब्रश नहीं करने पर आपके दांतो में समस्या भी आ सकती है। इससे आपके दांत खराब भी हो सकते है।

protect your teeth this way brush twice daily dant saf karne ka tarika health tips in hindi | सही से नहीं करते है ब्रश तो दांतों में आ सकती गंभीर समस्या, हो सकते है समय से पहले दांत खराब, ऐसे करें Teeth Clean

फोटो सोर्स: Wikipedia CC

Highlightsदांतों को साफ रखना और हमेशा ब्रश करना बहुत ही जरूरी होता है। अगर सही से या हमेशा ब्रश नहीं किया गया तो इससे आपको बीमारियां भी हो सकती है। ऐसे में अगर आपको अपने दांतों का ख्याल रखना हो तो नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करें।

Teeth Cleaning: रोज ब्रश करने और दांत साफ रखने से आप कई बीमारियों से बच भी सकते है। आम तौर पर हम हर रोज ब्रश करते है जिससे हमारे दांत साफ और सुरक्षित रहते है। लेकिन क्या आपको पता है कि सुबह में ब्रश करने ही काफी नहीं होता है। दांतों को साफ और सुरक्षित रखने के लिए आपको रात में भी ब्रश करना होता है। 

तो ऐसे में आइए जानते है कि अगर रात में ब्रश नहीं करेंगे तो इससे हमारे दांतों को क्या नुकसाना होगा। 

हो सकता है आपको डायबिटीज का खतरा

एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि जो लोग दिन में तीन बार ब्रश करते है, वे टाइप 2 डायबिटीज के शिकार हो सकते है। ऐसे में जो लोग ब्रश ही नहीं करते है, उनमें यह खतरा काफी बढ़ जाता है। 

यही नहीं जिन लोगों को दांत की समस्या है उनमें भी ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा बन जाता है। ऐसे ब्रश करना और ज्यादा ब्रश करना दोनों हालत में खराब होता है। 

बढ़ सकता है आप में कैंसर का खतरा

यह भी कहा जाता है कि अगर दांतों को सही से साफ नहीं किया जाता है तो इससे आपमें मुंह और पेट के कैंसर हो सकते है। यही कारण है कि एक्सपर्ट दिन में दो बार सुबह और शाम में ब्रश करने को कहते है। 

हमेशा ब्रश करने से आप कैविटी से भी बच सकते है

जो लोग हमेशा ब्रश करते है, उनमें कैविटी का खतरा नहीं होता है। कैविटी दांतो के लिए बहुत ही हानिकारक होता है और ब्रश नही करने से यह दांतों में और बढ़ता है। ऐसे में दांतों को यह नुकसान भी पहुंचाता है और इससे दांत टूट भी सकते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: protect your teeth this way brush twice daily dant saf karne ka tarika health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे