गर्भधारण के लिए सबसे अच्छा महीना कौन सा है, जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए कितनी बार सेक्स करें?
By उस्मान | Published: July 17, 2019 01:08 PM2019-07-17T13:08:57+5:302019-07-17T13:08:57+5:30
pregnancy conceive tips: एक रात में दूसरी बार इजैक्युलेशन के दौरान जारी हुए स्पर्म में ज्यादा प्रोटीन होता है और यह स्पर्म की स्पीड को बढ़ा देता है, जिससे इसकी एग को फर्टीलाइज करने की संभावना बढ़ जाती है। यानी ऐसी स्थिति में प्रेग्नेंट होने के चांस बढ़ जाते हैं।
वैज्ञानिक मानते हैं कि जो महिला दिसंबर के महीने में गर्भधारण करती है उसका बच्चा काफी हेल्दी होता है। इंडियाना यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 2004 से 2009 के बीच 270,000 से अधिक गर्भधारण के आंकड़ों को देखा। उन्होंने पाया कि जो महिलाएं अपनी गर्भावस्था के बाद के चरणों में अधिक धूप सोखने में सक्षम होती हैं, वे अधिक विटामिन डी का उत्पादन करती हैं, जिसके परिणामस्वरूप स्वस्थ बच्चे होते हैं। दिसंबर या जनवरी का महीना गर्भधारण के लिए आदर्श समय इसलिए है, क्योंकि आपकी गर्भावस्था की तीसरी तिमाही गर्मियों के महीनों में होगी।
गर्भधारण के लिए सबसे अच्छा और बुरा महीना (best and worst months to conceive a healthy baby)
शोधकर्ताओं ने रिसर्च में पाया कि फरवरी की आखिरी या मार्च में पैदा होने वाले बच्चे बहुत ज्यादा स्वस्थ नहीं थे। इसका मतलब यह हुआ कि उन महिलाओं का गर्भधारण जून के महीने में हुआ था। शोधकर्ताओं का मानना है कि जून का महीना गर्भधारण के लिए बिलकुल भी सही नहीं है। इस महीने में गर्भधारण होने से शिशुओं के समय से पहले जन्म लेने सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा होता है। इतना ही नहीं महिला पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। इतना ही नहीं कुछ अध्ययन यह भी मानते हैं कि इस महीने में गर्भधारण करने से होने वाला शिशु स्पाइना बिफिडा (रीढ़ की हड्डी से जुड़ा एक तरह का जन्मदोष) का शिकार भी हो सकता है।
जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए एक रात में कितनी बार सेक्स करना चाहिए (when and how much sex need to get pregnant fast)
एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि एक रात में दूसरी बार इजैक्युलेशन के दौरान जारी हुए स्पर्म में ज्यादा प्रोटीन होता है और यह स्पर्म की स्पीड को बढ़ा देता है, जिससे इसकी एग को फर्टीलाइज करने की संभावना बढ़ जाती है। यानी ऐसी स्थिति में प्रेग्नेंट होने के चांस बढ़ जाते हैं। जरनल मोलिक्युलर एंड सर्कुलर प्रोटियोमिक्स में प्रकाशित हुए इस रिजल्ट में यह भी पाया गया है कि एक बार सेक्स करने के महज 180 मिनट बाद ही स्पर्म फिर से प्रोड्यूस हो जाते हैं और यह आईवीएफ के सक्सेस रेट को बूस्ट कर सकते हैं।
एक बार सेक्स करने के बाद दो दिन बाद ही करें सेक्स
इसके बाद एम्ब्रेयोज को महिला में इम्प्लांट किया गया, जिसके बाद नतीजा यह सामने आया कि जिस भी केस में पुरुष साथी ने पहले इजेक्युलेशन के कुछ ही घंटों बाद दूसरी बार इजेक्युलेट किया था और इसे महिला में इम्प्लांट किया गया था, उन महिलाओं के प्रेग्नेंट होने की संभावना बढ़ गई। अभी तक बच्चा प्लान करने वाले कपल्स को यह सलाह दी जाती है कि वे एक बार सेक्स करने के बाद अगला सेक्स दो दिन बाद ही करें।
प्रेगनेंसी के चांस बढ़ाती हैं ये चीजें (Foods to boost your chances of conception)
अगर बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं और तमाम कोशिशों के बावजूद सफल नहीं हो पा रहे हैं, तो आपको डाइट में बदलाव करना चाहिए। वैसे प्रेगनेंसी के लिए यौन संबंध सबसे जरूरी है लेकिन इसके बाद खानेपीने की कुछ चीजें गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ाने का काम करती हैं। यौन संबंध के अलावा आपको अपने खाने में इन चीजों का सेवन बढ़ाना चाहिए। इन चीजों में बीन्स, केले, मछली, आइसक्रीम, अंडे, पत्तेदार सब्जियां, बादाम, साबुत अनाज, ओलिव ऑयल जैसी चीजें शामिल हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि इन चीजों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो गर्भधारण की संभावना को बढ़ाने का काम करते हैं।
गर्भपात का कारण बन सकती हैं ये चीजें (Foods that can cause miscarriage in pregnancy)
गर्भवती महिलाओं को खानेपीने का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। सही समय पर सही चीजें और सही मात्रा में खाने से मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। हेल्दी चीजों का मतलब यह नहीं है कि आप कुछ भी खायें। इस दौरान आपको प्रेगनेंसी डाइट चार्ट फॉलो करना चाहिए। खानेपीने को लेकर आपकी थोड़ी सी लापरवाही गर्भपात यानी मिसकैरेज का कारण बन सकती है। इस दौरान आपको अनानास, तिल के बीज, कलेजी, एलोवेरा, पपीता, सहजन की सब्जी, कैफीन, आडू, प्रोसेस मीट, सीफूड, ज्यादा मसलों के सेवन से बचना चाहिए। यह सभी गर्म होती हैं और इनके सेवन से गर्भपात का खतरा हो सकता है।