लाइव न्यूज़ :

बॉडी बनाने का आसान तरीका : जल्दी और अच्छी बॉडी बनानी है तो एक्सरसाइज के बाद खायें ये 8 चीजें

By उस्मान | Updated: November 9, 2020 11:53 IST

बॉडी बनाने के लिए क्या-क्या चीजें खानी चाहिए : बॉडी बनाने के लिए सिर्फ जिम की नहीं बल्कि डाइट की भी जरूरत है

Open in App
ठळक मुद्देखाने-पीने पर ध्यान नहीं देंगे, तो जिम करने से कोई फायदा नहीं होगाबॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज से ज्यादा डाइट का अहम रोल

आज कल के युग में अपने बॉडी को फिट रखना कौन नहीं चाहता है और इसलिए काफी लोग बॉडी को फिट रखने के लिए जिम करते हैं और जमकर के पसीना भी बहाते हैं। लेकिन अगर आप खाने-पीने पर ध्यान नहीं देंगे, तो जिम करने से कोई फायदा नहीं होगा। 

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि एक हेल्दी एंड फिट बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज से ज्यादा डाइट का अहम रोल होता है। अगर जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी आपकी बॉडी नहीं बन रही है, तो जाहिर है आप कहीं न कहीं डाइट के मामले में गलती कर रहे होंगे। हम आपको बता रहे हैं कि एक्सरसाइज करने के बाद आपको किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए ताकि आपकी बॉडी फिट और स्वस्थ रहे। !

केलाकेले में भरपूर मात्रा में गुड कार्ब्स पाए जाते हैं, एक्सरसाइज करने के बाद इसकी काफी जरूरत पड़ती है इसलिए अपने शरीर को फिट रखने के लिए इसे भी सेवन करना बेहद जरुरी होता है।

चना और गुड़ एक्सरसाइज करने के बाद सुबह सुबह चना और गुड़ का सेवन किया जाए तो इससे भी काफी प्रोटीन और ताकत मिलती है। इसके अलावा अब ड्राई फ्रूट्स दिखा सकते हैं इससे भी काफी प्रोटीन मिलती है जो आपको बॉडी को फिट रखने में काफी मदद करती है।

दूध बहुत से लोग सोचते हैं कि एक्सरसाइज के बाद फैट खाने से पाचन धीमा हो जाता है और पोषक तत्वों का अवशोषण बाधित हो जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है आप फुल क्रीम दूध पी सकते हैं। इससे वर्कआउट के बाद मांसपेशियों के विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। 

सैल्मनसैल्मन में प्रोटीन तथा ओमेगा-3 वसीय अम्ल होते हैं जो तीव्र स्वास्थ्य लाभ के लिये अच्छे होते हैं। इसमें ऊर्जा के लिये विटामिन-डी, विटामिन-बी6 और विटामिन-बी12 होता है। सैल्मन इन्सुलिन स्तर को नियन्त्रित करने में सहायक होता है और ऊर्जा तथा शक्ति को बढ़ाता है।

शकरकन्दशकरकन्द जटिल कर्बोहाइड्रेट, रेशेदार पोषण, बीटा कैरोटीन, विटामिन-सी, मैंग्नीज़ तथा पोटैशियम से भरपूर होता है। व्यायाम के बाद शरीर के ग्लाइकोजन स्तर में गिरावट आ जाती है और शकरकन्द में जटिल कार्बोहाइड्रेट होने के कारण ग्लाइकोजन स्तर पुनः सुधर जाता है।

मेवे मेवे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ए, विटामिन-के और कैल्शियम से परिपूर्ण होते हैं। इनमें साधारण कार्बोहाइड्रेट होने के कारण, ये सुपाच्य होते हैं और ग्लाइकोजन स्तर को सुधारकर शरीर के ऊर्जा स्तर को बढ़ाते हैं।

एवोकैडोएवोकैडो आपको विटामिन बी प्रदान करता है, जिसके कारण आपको कार्बोहाइडेट व प्रोटीन के चयापचय में मदद मिलती है। इसलिए आप एक्सरसाइज के बाद कुछ स्लाइस एवोकैडो की अवश्य लें। आप चाहें तो स्मूदी बनाकर भी इसका इनटेक कर सकते हैं।

ब्राउन राइसअगर अब तक आप सफेद चावल खाते थे तो अब अपने चावलों को ब्राउन राइस से बदल दीजिए। ब्राउन राइस न सिर्फ एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा सोर्स है, बल्कि इसमें फाइबर भी पाया जाता है। जो आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाकर आपकी वेट लॉस में काफी मदद करता है। इसे आप किसी भी समय खा सकते हैं।

अंडाअगर अंडे की बात की जाए तो अंडे में काफी प्रोटीन का स्रोत होता है और अंडे में 70 कैलोरी व 6।3 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। और मसल्स बनाने में प्रोटीन का भरपूर मात्रा का जरूरत पड़ती है।

टॅग्स :फिटनेस टिप्सवजन घटाएंडाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब