अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है अनार व अनार का जूस, जानें इसके फायदे और नुकसान

By आजाद खान | Updated: March 30, 2023 17:22 IST2023-03-30T17:13:14+5:302023-03-30T17:22:50+5:30

जानकारों की माने तो अनार में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीशियम भारी मात्रा में पाई जाती है जिससे इसके सेवन से शरीर को काफी लाभ मिलता है। इससे आपका पाचन दुरुस्त होता है और आप इससे आपना वजन भी घटा सकते हैं।

Pomegranate and pomegranate juice very beneficial for good health know its advantages disadvantages | अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है अनार व अनार का जूस, जानें इसके फायदे और नुकसान

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Pomegranates,_from_Israel.jpg)

Highlightsअनार व अनार का जूस सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसके सेवन के ढेरों फायदे गिनाए जाते है। ऐसे में इंफ्लूएंजा, खांसी और कब्ज जैसी समस्या वाले लोगों को इससे परहेज करना चाहिए।

Pomegranate Juice: सभी फलों में से सेहत के लिए सबसे अच्छा अनार को माना जाता है। जिस तरीके से अनार हमारे सेहत के लिए लाभकारी होता है, वैसे ही इसका जूस भी हमें काफी फायदा पहुंचाता है। बताया जाता है कि अनार का जूस पीने (Pomegranate Juice) से बॉडी में हीमोग्लोबिन का स्तर ठीक रहता है और इसके कारण हमें एनीमिया से भी छुटकारा मिल सकता है। यह नहीं यह पाचन के लिए भी सबसे बेहतर माना जाता है और इससे आपका वजन भी कम होता है। 

अनार के जूस के कई फायदे है जिससे शरीर को बहुत ताकत और भरपूर एनर्जी मिलती है। जिस तरीके से इसके फायदे, उसी तरीके से इसके नुकसान भी है। ऐसे में आइए अनार के जूस के लाभ और हानि के बारे में एक-एक करके जान लेते है। 

अनार व अनार के जूस के फायदे

जानकारों की माने तो अनार के जूस के कई फायदे है जिससे शरीर को पूरा एनर्जी मिलता है और आप फिट रहते हो। उनके अनुसार, इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इस जूस में मौजूद इसके पोषक तत्व आपके वजन को कम करने और पाचन को दुरुस्त करने में आपकी मदद करता है। पाचन के लिए अनार के जूस का कोई जवाब नहीं है। अनार के जूस में पाया जाने वाला फाइबर आपके पाचन को ठीक करता है। 

रिसर्च में पाया गया है कि अनार में एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-कैंसर वाले प्रभाव होते हैं। ये आपके पाचन को बेहतर बनाते हुए आपके आंतों को हेल्थी रखता है। यही नहीं अनार व अनार के जूस में पाए जाने वाला पॉलीफेनोल्स पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसकी मदद से आप कैंसर जैसे गंभीर बीमारी की भी रोकथान कर सकते है। अल्जाइमर की समस्या और दिल की बीमारी के लिए भी अनार को काफी फायदेमंद माना जाता है। 

अनार व अनार के जूस के नुकसान

बता दें कि जिस तरीके से अनार व अनार के जूस के फायदे है, उसी तरीके से इसके कुछ नुकसान है। जानकारों की माने तो जो लोग इंफ्लूएंजा, खांसी और कब्ज जैसी समस्या से परेशान है, उन्हें अनार और अनार के जूस से दूर ही रहना चाहिए। यही नहीं इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को नुकसान पहुंचाता है। 

यही नहीं बीपी की दवा खा रहे लोगों को भी इससे बचने की सलाह दी जाती है और उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही इसके सेवन को कहा जाता है। इन सब के अलावा जिन लोगों को अनार से एलर्जी है वो भी इससे परहेज कर सकते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Pomegranate and pomegranate juice very beneficial for good health know its advantages disadvantages

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे