लाइव न्यूज़ :

PCOD treatment : जानिये क्या है महिलाओं को होने वाली बीमारी PCOD, लक्षण, कारण, बचाव और इलाज

By उस्मान | Updated: September 14, 2021 15:45 IST

पीसीओडी महिअलों को होने वाली आम समस्या गई है जिसमें हॉर्मोन्स के बिगड़े अनुपात की वजह से ओवरी में छोटे-छोटे सिस्ट यानी गांठें हो जाती हैं

Open in App
ठळक मुद्देपीसीओडी महिअलों को होने वाली आम समस्याइसमें ओवरी में छोटे-छोटे सिस्ट यानी गांठें हो जाती हैंकुछ आदतों में सुधार करके पाई जा सकती है राहत

पॉलिसिस्टिक ओवेरियन डिसीज या पीसीओडी (PCOD) आजकल महिलाओं में होने वाली आम समस्या बन गई है। इस बीमारी में हॉर्मोन्स के बिगड़े अनुपात की वजह से ओवरी में छोटे-छोटे सिस्ट यानी गांठें हो जाती हैं।

ग्वालियर स्थित जय आरोग्य हॉस्पिटल में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ और गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर शिराली रुनवाल एमएस आपको पीसीओडी के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दे रही हैं।

किन महिलाओं को है पीसीओडी का ज्यादा खतरा

यह समस्या पहले 25 से 35 वर्ष की महिलाओं में देखने को मिला करती थी, परंतु अब यह 15-16 वर्ष की किशोरियों में भी तेजी से इसकी चपेट में आ रही हैं. पीसीओडी की समस्या उन महिलाओं में अधिक देखने को मिल रही है, जो नाइट शिफ्ट में काम करती हैं। 

पूरी रात जागना, देर रात खाना जैसी लाइफस्टाइल उनकी सेहत को भारी नुकसान पहुंचा रही है। क्योंकि इस तरह के रूटीन से बायॉलोजिकल क्लॉक डिस्टर्ब हो जाती है, जो इस दिक्कत को बढ़ाने में बड़ा रोल निभाती है।

विद्या बालन, सारा अली खान और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी फिल्मी हस्तियां भी इस बीमारी का सामना कर चुकी हैं। हालांकि उन्होंने उच्च मनोबल, डायट कंट्रोल व एक्सरसाइज के दम पर पीसीओएस जैसी बीमारी पर फतह हासिल की है। 

पीसीओडी के कारण

लाइफ में तेजी से बढ़ता स्ट्रेस, स्मोकिंग और ड्रिकिंग भी पीसीओडी के मुख्य कारण हो सकते हैं, क्योंकि इनसे महिलाओं के शरीर में हॉर्मोन्स का स्तर गड़बड़ा जाता है। वहीं, कुछ मामलों में वंशानुगत रूप से भी यह समस्या हो सकती है।

पीसीओडी के मुख्य लक्षण

1. चेहरे पर बाल उगना2. वजन बढ़ना3. पीरियड्स का अनियमित होना4. प्रेग्‍नेंसी में अनावश्यक देरी होना (निसंतानता/बांझपन) 5. स्किन संबंधी प्रॉब्‍लम्‍स जैसे अचानक भूरे रंग के धब्बों का उभरना या बहुत ज्यादा मुंहासे होना 

पीसीओडी से बचाव के उपाय

बैलेंसड डायट लें1. मौसम के अनुसार ही खान-पान अपनाएं2. जितना अधिक हो सके प्रॉसेस्ड फूड से दूर रहें3. फाइबर बेस्ड डायट लें4.खाने में सब्जियां, दालें, दलिया आदि शामिल करें5. जंक/फास्ट फूड से दूरी बना लें6. ड्राई फ्रूट्स, नट्स, दूध, दही, छाछ का सेवन करें

रोजाना एक्सरसाइज है जरूरीदिन में महज 30 मिनट का नियमित व्यायाम जैसे कि स्विमिंग, ब्रिस्क वाकिंग,जॉगिंग, योग, ज़ुम्बा डांस, एरोबिक्स, साइक्लिंग आदि पीसीओएस की समस्या से उबरने में सहायक सिद्ध होते हैं। सिर्फ 5 प्रतिशत वजन कम करने से भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

पीसीओडी का निदान एवं उपचार

फुल हार्मोनल प्रोफाइल व अल्ट्रासाउंड के पश्चात आपके डॉक्टर लक्षणों व संकेतों को आधार बनाकर यह तय करते हैं कि आपको उक्त रोग है या नहीं। इसके बाद उचित सलाह व मार्गदर्शन कर दवाइयों का सेवन कराया जाता है। 

यह न केवल तात्कालिक उपचार में मदद करता है बल्कि इसके लॉन्ग-टर्म बेनिफिट्स भी हैं, जैसे डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट-अटैक मेटाबॉलिक सिंड्रोम तथा एंडोमेट्रियल कैंसर से रक्षा। याद रहे कि बीमारी लाइलाज नहीं है लेकिन समुचित देखभाल एवं रख-रखाव से पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) से निबटा जा सकता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब