लाइव न्यूज़ :

इस पेनकिलर ने जवां युवक को बना दिया 'गे', गर्लफ्रेंड ने छोड़ा साथ

By उस्मान | Updated: April 17, 2018 17:27 IST

पर्डी का मानना है कि जब वो छोटे थे, तो उन्हें पुरुषों में दिलचस्पी थी लेकिन इतनी नहीं थी जितनी इस दवा को खाने के बाद होने लगी।

Open in App

वे पुरुष, जो अन्य पुरुषों के प्रति आकर्षित होते है उन्हें 'पुरुष समलिंगी' या गे कहा जाता है। समलिंगी या गे या होमोसेक्सुअल होना बेहद निजी मामला है। दुनिया भर के कई देशों में इनके अध‍िकारों को लेकर आंदोलन होते आए हैं। हालांकि, इसे लेकर समाज के विभ‍िन्न वर्गों की राय अलग-अलग है। लेकिन, इन सबके बावजूद यह सवाल अहम है कि आख‍िर समलैंगिक होना क्या है। खैर, एक युवक का दर्द की दवा खाने के बाद गे बन जाने का जो मामला सामने आया है, वो चौंकाने वाला है। स्कॉट पर्डी नाम के एक 23 वर्षीय व्यक्ति ने दावा किया है कि पेनकिलर खाने के बाद वो 'गे' बन गया है और उसकी गर्लफ्रेंड ने भी उसे छोड़ दिया है। 

गर्लफ्रेंड ने छोड़ा साथ

डेली मेल के अनुसार, स्कॉट पर्डी नाम के इस व्यक्ति ने कहा है कि पेनकिलर खाने के बाद वो 'गे' बना गया है और इसके बाद से उसकी गर्लफ्रेंड ने भी उसका साथ छोड़ दिया है। पर्डी के अनुसार, इस दवा को खाने के बाद उसने महसूस किया कि उसकी महिलाओं के प्रति सेक्स इच्छा कम होने लगी और वो पुरुषों की तरफ ज्यादा आकर्षित होने लगा। इतना ही नहीं उसकी गर्लफ्रेंड के साथ भी सेक्स लाइफ खत्म खत्म हो गई। पर्डी का मानना है कि जब वो छोटे थे, तो उन्हें पुरुषों में दिलचस्पी थी लेकिन इतनी नहीं थी, जितनी इस दवा को खाने के बाद होने लगी। उसका मानना है कि इस दवा को खाने के उसका पुरुषों की तरफ आकर्षण तेजी से बढ़ने लगा है। 

यह भी पढ़ें- बच्चे को बिना वजह नाक, मुंह और गुदा से खून आता है? उसे हो सकती है यह खतरनाक बीमारी

क्या है यह दवा

पर्डी के अनुसार, उन्हें पेनकिलर के रूप में प्रेगैबलिन (Pregabalin) दी गई थी जिसके सेवन से उनका जीवन तबाह हो गया है और प्रेमिका भी छूट गई है। प्रेगैबलिन एक पेनकिलर है, जो लिरिका का ब्रांड है और इसका इस्तेमाल मिर्गी, चिंता और तंत्रिका दर्द के इलाज के लिए किया जाता है।  

प्रेगैबलिन के साइड इफेक्ट्स

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सौ लोगों में एक व्यक्ति में इसके साइड इफेक्ट्स देखे जा सकते हैं। सिरदर्द, चक्कर आना, दस्त, मूड स्विंग्स, वजन घटना और पुरुषों में इरेक्शन में कमी इसके कुछ साइड इफेक्ट्स हैं। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब