लाइव न्यूज़ :

सेक्स के दौरान ज्यादा वियाग्रा खाने से ऐसा भी हो सकता है

By उस्मान | Updated: October 7, 2018 12:28 IST

वियाग्रा ब्रांड के नाम से बेची जाने वाली तरल दवा सिल्डेनाफिल साइट्रेट का डोज लेने के शीघ्र बाद एक व्यक्ति में अजीबोगरीब लक्षण दिखे।

Open in App

यौन संबंधों के लिए इस्तेमाल में लायी जाने वाली दवा वियाग्रा का ओवर डोज व्यक्ति की रंग पहचानने संबंध नेत्रदृष्टि को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। अपने तरह के एक पहले अध्ययन में यह बात कही गयी है। अमेरिका के माउंट सिनाई हेल्थ सिस्टम के अनुसंधानकर्ताओं ने 31 वर्षीय एक मरीज पर अध्ययन से यह निष्कर्ष निकाला है। यह मरीज दो दिनों तक लाल रंग ठीक नहीं दिख पाने की वजह से इलाज के लिए पहुंचा था।

उसने बताया कि वियाग्रा ब्रांड के नाम से बेची जाने वाली तरल दवा सिल्डेनाफिल साइट्रेट का डोज लेने के शीघ्र बाद उसके ये लक्षण सामने आए। सिल्डेनाफिल साइट्रेट का सामान्य डोज दृष्टि में बाधा पैदा करता है लेकिन ये लक्षण 24 घंटे के अंदर दूर हो जाते हैं। मरीज ने डॉक्टरों को बताया कि उसने निर्धारित 50 एमजी से बहुत अधिक डोज ले लिया था और दवा लेने के शीघ्र बाद ही उसे यह परेशानी होने लगी।

जांच से पता चला कि दवा के ओवर डोज से उसके रेटिना को नुकसान पहुंचा था। उसकी यह परेशानी इलाज के सालभर बाद भी दूर नहीं हो पायी। अनुसंधानकर्ताओं ने कोशिकीय स्तर पर संरचनागत नुकसान के सबूत के लिए उसके रेटिना का परीक्षण किया। उन्हें सूक्ष्म स्तरीय नुकसान का पता चला।

न्यूयार्क आई एंडइयर इनफर्मरी ऑफ माउंट सिनाई के निदेशक रिचर्ड रोसेन ने कहा, 'वाकई इस प्रकार का संरचनागत बदलाव देखना अप्रत्याशित था लेकिन इससे मरीज के लक्षणों के कारणों का पता चला। हमें पता है कि रंग पहचानने में परेशानी इस दवा का सुविदित दुष्प्रभाव है लेकिन हम अब तक रेटिना पर उसके संरचनागत प्रभाव नहीं देख पाए थे।'  

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब