सावधान! ओमीक्रोन के नए वैरिएंट BA.2 के भारत में आने से लोगों में दहशत, अब तक 530 से भी ज्यादा सैंपल्स की पुष्टि

By आजाद खान | Published: January 28, 2022 04:48 PM2022-01-28T16:48:24+5:302022-01-28T16:51:39+5:30

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में अब तक ओमिक्रोन के BA.2 वेरिएंट के 426 से ज्यादा मामलों पाए गए हैं। इसके बाद लोग दहशत में हैं।

omicron new variant ba.2 enter india after uk denmark 530 samples tested positive till now health tips | सावधान! ओमीक्रोन के नए वैरिएंट BA.2 के भारत में आने से लोगों में दहशत, अब तक 530 से भी ज्यादा सैंपल्स की पुष्टि

सावधान! ओमीक्रोन के नए वैरिएंट BA.2 के भारत में आने से लोगों में दहशत, अब तक 530 से भी ज्यादा सैंपल्स की पुष्टि

Highlightsब्रिटेन और डेनमार्क के बाद ओमिक्रोम का नए सब-वेरिएंट BA.2 अब भारत में पहुंचा है। भारत में अब तक कुल इसके 530 से भी ज्यादा सैंपल्स पाए जा चुके हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह वैरिएंट ओमीक्रोन से भी ज्यादा तेजी से फैल रहा है।

Corona News Variant BA.2:भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। कोरोना के पुराने वैरिएंट की तरह यह भी काफी तेजी से फैल रहा है। भारत अभी कोरोना के ओमीक्रोन वैरिएंट से निकल ही नहीं पाया था कि इस नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। इसको ओमिक्रोम के नए सब-वेरिएंट BA.2 के रुप में जाना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस सब-वेरिएंट BA.2 के अभी तक भारत में कुल 530 से भी ज्यादा सैंपल्स पाए गए हैं। इस नए वैरिएंट को लेकर देश में खौफ का माहौल है।

क्या है यह सब-वेरिएंट BA.2?

रिपोर्ट के मुताबिक, यह भी कोरोना के ओमीक्रोन का एक सब वैरिएंट है। इस वैरिंट ने पूरे ब्रिटेन को अपने चपेट में ले लिया है। बताया जा रहा है कि इस वैरिंट के लंदन में सबसे ज्यादा 146 केस सामने आए हैं। जानकारों का कहना है कि यह वैरिंट ओमीक्रोन का सबसे तेजी से बढ़ने वाला वैरिंट हैं। ब्रिटेन में अब तक ओमिक्रोन के BA.2 वेरिएंट के 426 से ज्यादा मामलों की पुष्टि की गई है।

भारत में कैसा है वैरिएंट

जानकारों के मुताबिक, यह वैरिएंट दुनिया के करीब 40 देशों को अपने चपेट में लेने के बाद भारत में भी आ चुका है। भारत में अब तक इसके कुल 530 से ज्यादा सैंपल्स मिल चुके हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि यह वैरिएंट कितना खतरनाक है और क्या यह देश में ओमीक्रोन से भी ज्यादा व्यापक रुप ले सकता है। लेकिन यह जरूर बताया जा रहा है कि यह काफी तेजी से फैल रहा है।

क्या कहना है शोधकर्ताओं

यूकेएचएसए के अनुसार, यह वैरिएंट ओमीक्रोन से भी ज्यादा तेजी से फैल रहा है। डेनमार्क में भी BA.2 के अधिक मामले सामने आने पर शोधकर्ताओं ने चिंता जताई है। उनका मानना है कि यह वैरिएंट ओमीक्रोन के दो अलग-अलग पीक ला सकता है। इस खबर और वैरिएंट से लोग दहशत में हैं। 

Web Title: omicron new variant ba.2 enter india after uk denmark 530 samples tested positive till now health tips

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे