लाइव न्यूज़ :

सावधान! बुजुर्गों के रात में कम सोने से है बड़ा खतरा, हो सकती है जानलेवा बीमारियां: अध्ययन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2022 17:56 IST

शोधकर्ताओं ने यह भी दावा किया है कि आधे से अधिक वृद्ध वयस्कों में अब कम से कम दो जानलेवा बीमारियां मौजूद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबुजुर्गों को लेकर एक अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस अध्यन के अनुसार कम सोने वाले बुजुर्गों को जानलेवा बीमारियां हो सकती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, उच्च आय वाले देशों में बहु रुग्णता की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है।

लंदन: देर रात तक जागने और रात में पांच घंटे से कम की नींद जैसी जीवनशैली के परिणामस्वरूप जानलेवा बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। ब्रिटेन में किए गए एक शोध में इस बात का पता चला है। 

शोधकर्ताओं ने क्या खुलासा किया है

ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) के शोधकर्ताओं ने पाया कि 50 साल की उम्र वाले ऐसे लोग जो एक दिन में पांच घंटे या उससे कम सोते हैं, अन्य लोगों की तुलना में ऐसे लोगों के किसी जानलेवा बीमारी से ग्रसित होने का खतरा 20 प्रतिशत अधिक है। 

सात घंटे तक सोने वालों की तुलना में जो लोग लगातार 25 वर्षों की अनुवर्ती अवधि में पांच घंटे या उससे कम सोते हैं, उन्हें दो या उससे अधिक जानलेवा बीमारियों होने का खतरा 40 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। 

50, 60 और 70 साल की उम्र वाले लोगों में कम सोने से बहुत ज्यादा खतरा है

पीएलओएस मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित इस शोध के मुताबिक 50, 60 और 70 साल की उम्र वाले जो लोग पांच घंटे या उससे कम सोते हैं, उनके कई जानलेवा बीमारियों से ग्रसित होने का खतरा सात घंटे तक सोने वाले लोगों की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। 

आधे से अधिक वृद्ध वयस्कों को अब कम से कम दो जानलेवा बीमारियां है- शोध के प्रमुख लेखक

इस शोध के प्रमुख लेखक सेवरिन सबिया ने कहा, "उच्च आय वाले देशों में बहु रुग्णता की समस्या बढ़ रही है और आधे से अधिक वृद्ध वयस्कों को अब कम से कम दो जानलेवा बीमारियां हैं।" 

सबिया ने कहा, "यह सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है, क्योंकि बहु रुग्णता उच्च स्वास्थ्य सेवा के उपयोग, अस्पताल में भर्ती होने और दिव्यांगता से जुड़ी है।" आपको बता दें कि इस शोध में 50, 60 और 70 साल की उम्र वाले सात हजार से अधिक पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया गया था।  

टॅग्स :Mental Healthहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब