लाइव न्यूज़ :

पोषण युक्त भोजन केवल ऊर्जा वाले भोजन की तुलना में दोगुना महंगे हैं : अध्ययन

By भाषा | Updated: September 30, 2020 15:01 IST

पोषण युक्त भोजन : जानिये आपको रोजाना कितने पोषण की जरूरत है और किन-किन चीजों से मिलेगा

Open in App
ठळक मुद्देपोषण युक्त भोजन की रोजाना लागत 194 रुपयेऊर्जा वाले मूल भोजन की लागत 92 रुपयेदैनिक तौर पर प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, खनिज-लवण और एंटी ऑक्सिडेंट्स जरूरी

गैर सरकारी संगठन ‘सेव द चिल्ड्रेन’ की तरफ से झारखंड में किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई कि पोषण युक्त भोजन की कीमत केवल ऊर्जा प्रदान करने वाले भोजन की तुलना में दोगुनी है।

पोषण युक्त भोजन की रोजाना लागत 194 रुपये

‘भोजन की कीमत के अध्ययन’ में पाया गया कि छह लोगों के परिवार के लिए पोषण युक्त भोजन की रोजाना लागत 194 रुपये है, जबकि केवल ऊर्जा प्रदान करने वाले मूल भोजन की कीमत प्रतिदिन 92 रुपये पड़ती है।

यह अध्ययन झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले से एकत्रित आंकड़ों के आधार पर है, जहां गैर सरकारी संगठन स्वास्थ्य, पोषण और बाल विकास कार्यक्रम लागू कर रहा है और सरकारी तथा नीति आयोग के महत्वाकांक्षी जिला कार्यक्रमों में सहयोग कर रहा है।

ऊर्जा वाले मूल भोजन की लागत 92 रुपये

‘सेव द चिल्ड्रेन’ की तरफ से जारी बयान में अध्ययन का हवाला देते हुए कहा गया है, ‘‘छह सदस्यों वाले भारतीय परिवार में उनके भोजन की आदत के मुताबिक मानक पोषणयुक्त भोजन की लागत प्रतिदिन 194 रुपये आती है जबकि केवल ऊर्जा वाले मूल भोजन की लागत 92 रुपये प्रतिदिन है।’’

अध्ययन में यह भी बताया गया कि पोषण युक्त भोजन की उपलब्धता गरीब घरों में पोषणयुक्त भोजन हासिल करने में मुख्य बाधा नहीं है। बयान में कहा गया है, ‘‘हमारे अध्ययन में पाया गया कि पश्चिम सिंहभूम में 196 से अधिक विभिन्न तरह के खाद्य उत्पाद हैं।’’  

भोजन में क्या शामिल करना है जरूरी

अपने भोजन को पोषण से भरपूर बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि आप उसमें दैनिक तौर पर प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, खनिज-लवण और एंटी ऑक्सिडेंट्स की संतुलित मात्रा शामिल करें। अपने भोजन में उन चीजों को शामिल करें, जिनमें आपको पोषण देने वाली ऐसी तमाम चीजें पर्याप्त मात्रा में हैं।

भोजन में विविधतारोटी या चावलदालतेल या घीपीले/नारंगी रंग की सब्जियाँ व फलहरी पत्तेदार सब्जियाँदूध या दहीअन्य प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ (पशु स्त्रोत से)

इन बातों का रखें ध्यान

- कई बार आप सब्जियों को पानी में उबालकर पानी को फेंक देते हैं। इससे उनमें मौजूद 15 से 55 प्रतिशत तक पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते हैं।- राजमा, छोले और दालों को धोकर पानी में भिगोएं, ताकि आप उस पानी का इस्तेमाल पकाते समय कर सकें। पानी फेंकने से दालों में मौजूद पौष्टिक तत्व कम हो जाते हैं।- हरी सब्जियों में ज्यादा तेल-मसाले डालकर ज्यादा देर तक भून कर ना बनायें, क्योंकि इससे उनकी पौष्टिकता नष्ट हो जाती है।- मीट, चिकन, मछली आदि को अच्छी तरह से पकाकर खाएं। - अंडे को उबालकर खाना ऑमलेट के मुकाबले ज्यादा पौष्टिक होता है।- अपने नाश्ते में ब्रेड-बटर और परांठों की जगह एक कटोरी दही के साथ दलिया खाएं। आप चाहें तो दलिए की जगह अंकुरित अनाज का सेवन भी कर सकते हैं।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”