लाइव न्यूज़ :

Vitamin Deficiency Signs: कहीं आपके शरीर पर तो नहीं दिख रही विटामिन की कमी; जानें इन 5 लक्षणों के बारे में

By आजाद खान | Updated: January 15, 2022 18:20 IST

विटामिन और मिनरल की कमी से आपको तरह-तरह की बीमारियां और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविटामिन और मिनरल की कमी किसी भी शरीर के लिए अच्छा नहीं है।जानकारों का कहना है शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। इसकी कमी से आपको रक्तस्राव और जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द की समस्या होती है।

Vitamin Deficiency Symptoms /Signs:  शरीर के लिए विटामिन बहुत जरूरू होता है। एक अच्छा शरीर उसको बोलते हैं जिसमें विटामिन और मिनरल की कमी नहीं होती है। लेकिन आजकल लोगों में अकसर विटामिन और मिनरल की कमी देखी गई है जिससे उनका सेहत भी बहुत खराब हो रहा है। ऐसे में अगर आपको तरह-तरह की बीमारियों से बचना है और सेहत संबंधी परेशानियों को दूर करना है तो आपको अपने शरीर में विटामिन और मिनरल के बैलेंस को बनाए रखना है। तो आइए हम जानते हैं कि अगर हमारे शरीर में विटामिन की कमी होती है तो इससे हमें कौन-कौन सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

मुंहासे और ड्राई स्किन की हो सकती है परेशानी

जानकारों का कहना है कि मुंहासे और ड्राई स्किन की परेशानी हमारे हार्मोनल बदलाव के चलते होते हैं। लेकिन कई ऐसे केस भी देखें गए हैं जिसमें गंदगी और विटामिनों की कमी से मुंहासे और ड्राई स्किन की समस्या होती है। विटामिन ए और ई की कमी से शरीर में मुंहासे होते हैं और इससे ड्राई स्किन की भी परेशानी होती है। 

रूखे और बेजान बाल हो जाना

रूखे और बेजान बाल होने के पीछे आपके शरीर में बायोटिन की कमी हो सकता है। बायोटिन यानी विटामिन बी7 आपके बाल को मजबूत और घना रखता है। इसकी कमी होने से आपके बाल रुखे हो जाते हैं और इससे डैंड्रफ जैसी समस्या भी पैदा होती है। 

मसूड़ों से खून निकलना की समस्या

विटामिन सी की कमी से मसूड़ों से खून निकलना की समस्या होती है जिसे हम स्कर्वी के नाम से भी जानते हैं। अगर आपके शरीर में रक्तस्राव और जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द होता है तो आप मान ले कि आपके शरीर में विटामिन सी की कमी है। 

आंखों में सूजन होना

कई बार ऐसा देखा गया है कि एलर्जी या प्रदूषण के चलते आंखों में सूजन होता है, लेकिन अगर यह समस्या आपको बार बार हो रही है तो ऐसे में इसे डॉक्टर को देखाना चाहिए। यही नहीं अगर ये परेशानी आपको हमेशा होती है और आप इसे सुबह उठने के बाद भी देखते हैं तो ऐसे में आपके शरीर में आयोडीन के कम की शिकायत हो सकती है। इससे आप थायरॉयड जैसी बीमारी का भी शिकार हो सकते हैं। 

पीले होंठ का होना

अगर आप के होंठ पीले हो जाते हैं तो इससे यह पता चलता है कि आपके खून में कमी है। ऐसे में आप अपने शरीर के विटामिन पर ध्यान दें और अपना सेहत अच्छा करें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सविंटरविंटर फिटनेससर्दियों का खानाभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!