लाइव न्यूज़ :

ब्रेस्ट सर्जरी विवाद: नेहा ने कहा-जॉब पर फोकस करो 'बूब जॉब' पर नहीं, प्लास्टिक सर्जरी के हैं ये 5 नुकसान

By उस्मान | Updated: August 3, 2018 20:30 IST

नेहा धूपिया का पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर मजाक उड़ाया जा रहा है कि उन्होंने अपने फिगर को परफेक्ट शेप देने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई है।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया का पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर मजाक उड़ाया जा रहा है कि उन्होंने अपने फिगर को परफेक्ट शेप देने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई है। दरअसल यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब नेहा हाल ही में एक शो में लहंगा चोली पहनें नजर आई। इसके बाद लोगों ने यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि नेहा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और ट्रोल करने वालों को जमकर लताड़ा है। 

एक अंग्रेजी मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में नेहा ने कहा, 'मुझे सर्जरी कराने की जरूरत नहीं है। ऐसी बहुत से महिलाएं हैं जो प्रक्रिया से नहीं गुजरी हैं। अगर आपको लगता है कि आप इसे कराकर सुरक्षित महसूस करेंगी, तो आपको करना चाहिए। लेकिन आप खुद को दुखी क्यों करते हैं? मैं ऐसा करने वालों में से नहीं हूं। मैंने विद्या बालन और काजोल के साथ काम किया है। यह दोनों महिलाएं इस तरह की किसी प्रक्रिया से नहीं गुजरी हैं और वो दोनों ब्यूटीफुल हैं। आपको अपनी जॉब पर फोकस करना चाहिए ना कि बूब जॉब पर।' 

सुंदर दिखने की चाहत ने प्लास्टिक सर्जरी के कारोबार को देश में काफी तेजी से बढ़ रहा है। प्लास्टिक सर्जरी में प्लास्टिक का उपयोग नहीं होता है। प्लास्टिक सर्जरी में सर्जन शरीर के किसी हिस्से के उत्तकों को लेकर दूसरे हिस्से में जोड़ता है। प्लास्टिक सर्जरी के आविष्कार का सबसे ज्यादा फायदा ऐसे लोगों को मिलता है, जो किसी दुर्घटना में अपना कोई अंग क्षतिग्रस्त कर बैठते है। इसके साथ ही आग और तेजाब से घायल होने वालों के लिए भी प्लास्टिक सर्जरी एक वरदान साबित हुआ है। सुंदर दिखने की चाहत रखने वालों की संख्या भारत में भी कम नहीं है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2010 में भारत प्लास्टिक सर्जरी की मामले में चौथे स्थान पर है। प्लास्टिक सर्जरी 18 साल से ज्याद उम्र का कोई भी व्यक्ति इलाज करा सकता है। लेकिन प्लास्टिक सर्जरी का दायरा अब यहीं तक सीमित नहीं रहा। इन दिनों प्लास्टिक सर्जरी का सबसे ज्यादा प्रयोग अपने को सुंदर दिखने के लिए किया जाता है। कई हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स ने भी प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है।

यह बॉलीवुड करा चुकीं हैं प्लास्टिक सर्जरी

1) प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने पिछले कुछ सालों में नाक से लेकर होंठों तक कई सर्जरी कराई हैं और यह उनके करियर के लिए अद्भुत साबित हुआ है। उन्होंने इस बात से कभी इनकार नहीं किया है कि वो इंजेक्शन, लिप फिलर और अन्य ट्रीटमेंट करा चुकी हैं।  

2) अनुष्का शर्मा

अनुष्का के लिप्स को लेकर बॉलीवुड जगत में काफी विवाद रहा है। शुरुआत में उनके लिप्स को लेकर काफी मजाक बनता था। अनुष्का ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने लिप्स सर्जरी कराई है। 

3) श्रुति हासन

श्रुति ने इस बात को मानने से कभी इनकार नहीं किया है कि उन्होंने अपने नाक की सर्जरी कराई है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें सांस लेने में परेशानी होती थी। उनके बारे में यह भी अफवाह थी कि उन्होंने लिप्स सर्जरी भी कराई है लेकिन उन्होंने इस बात को खारिज किया है।

4) ऐश्वर्या राय बच्चन

मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या का नाम भी प्लास्टिक सर्जरी से जुड़ा है। बताया जाता है कि उन्होंने लिप फिलर, फेशियल फिलर, नोज जॉब और चीक्स इम्प्लांट कराया है। उनकी फोटो देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि करियर के शुरुआत में वो कैसी दिखती थी और अब कैसी दिखती हैं।

5) कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की इस हॉट एक्ट्रेस का नाम प्लास्टिक सर्जरी से जुड़ा है।  हालांकि कैटरीना ने कभी सार्जनिक तौर पर यह स्वीकार नहीं किया है। हालांकि अगर आप उनकी पहले की और हाल की फोटो देखेंगे, तो आपको मालूम होगा कि उनके चेहरे में कितना बदलाव आया है। 

प्लास्टिक सर्जरी के नुकसान1) अंग नुकसानसर्जरी से अंग नुकसान हो सकता है। लिपोसक्शन आंतरिक अंगों के लिए दर्दनाक हो सकता है। जब सर्जिकल जांच आंतरिक अंगों के संपर्क में आते हैं आंतिक छिद्र या विचलन हो सकता है। इन चोटों की मरम्मत के लिए अतिरिक्त सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है छेद भी घातक हो सकता है।

2) खून की भारी हानिप्लास्टिक सर्जरी करवाने से खून की भारी हानि हो सकती है। किसी भी सर्जरी के साथ, कुछ खून की कमी की उम्मीद हो सकती है हालांकि, अनियंत्रित रक्त हानि संभावित खतरनाक परिणामों के साथ रक्तचाप में गिरावट का कारण बन सकता है।

3) हेमेटोमाहेमेटोमा खून की एक पॉकेट है जो एक बड़े, दर्दनाक चोट के समान है। यह 1-6 प्रतिशत स्तन वृद्धि प्रक्रियाओं में होता है और यह एक नया रूप देने के बाद सबसे आम जटिलता है। हेमेटोवा लगभग सभी सर्जरी में एक जोखिम है।

4) नर्व डैमेजकई विभिन्न प्रकार की सर्जिकल प्रक्रियाओं में तंत्रिका क्षति की संभावना मौजूद है। प्लास्टिक सर्जरी के बाद आम तौर पर नंबनेस और टिंगलिंग होती है और यह तंत्रिका क्षति का संकेत हो सकता है। ज्यादातर महिलाओं को स्तन वृद्धि सर्जरी के बाद संवेदनशीलता में बदलाव का अनुभव होता है।

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :नेहा धूपियाप्रियंका चोपड़ाकैटरीना कैफमेडिकल ट्रीटमेंटअनुष्का शर्माऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास