लाइव न्यूज़ :

बैठे-बैठे पैर हिलाने वालों में हो सकता है हार्ट अटैक का ज्यादा खतरा, 35 साल से ज्यादा उम्र वाले रहे बेसी सावधान, जानें रेस्टलेस सिंड्रोम की समस्या-इलाज

By आजाद खान | Updated: July 23, 2022 17:00 IST

जानकारों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति ज्यादा शराब का सेवन करता है या एलर्जी व जुकाम की दवाइ खाता है तो उन में भी रेस्टलेस सिंड्रोम के होने का खतरा बना रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देरेस्टलेस सिंड्रोम समस्या देखने में काफी आम लगती है। लेकिन हाल के स्टडी में यह पता चला है कि इससे दिल का दौरा भी आ सकता है।इस समस्या से परेशान लोगों के अन्दर आइरन की भारी मात्रा में कमी पाई जाती है।

Restless Syndrome: क्या आपको भी पैर हिलाने की आदत है, अगर हां तो यह आपके लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। अक्सर आपने देखा होगा कि लोग बैठे-बैठे पैर हिलाते रहते है, इन लोगों के शरीर में आइरन की कमी होती है। 

आइरन की कमी के कारण ऐसे लोग पैर हिलाते है, उनके पैरों में झनझनाहट व चीटिंयों के चलने जैसा महसूस होता है। इस परेशानी को मेडिकल भाषा में रेस्टलेस सिंड्रोम कहते हैं। 

ऐसे में आज के इस पोस्ट में हम यही जानेंगे कि यह रेस्टलेस सिंड्रोम क्या होता है, इसके कौन-कौन से लक्षण और इसके इलाज में क्या किया जाता है। आइए इसे जानने की कोशिश करते है। 

क्या है यह रेस्टलेस सिंड्रोम ( What is Restless Syndrome)

 रेस्टलेस सिंड्रोम उस बीमारी को कहते है जिसमें कोई एक जगह बैठे-बैठे अपने पैरों को हिलाता रहता है। यह समस्या ज्यादातर 35 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को होती है। 

हाल ही में हुए एक शोध में यह पता चला है कि इस तरीके से पैर हिलाने वालों में दिल का दौरा पड़ने का खतरा बना रहता है जो आपके शरीर के लिए अच्छी बात नहीं है। यही नहीं इस सिंड्रोम के कारण आपको कई और समस्याएं भी हो सकती है। 

क्या है रेस्टलेस सिंड्रोम के कारण (Restless Syndrome Reasons)

इस समस्या का मुख्या कारण आपके शरीर में आइरन की कमी है। यही नहीं किडनी, पार्किंसंस से जूझ रहे मरीजों व गर्भवतियों में डिलिवरी के अंतिम दिनों में हार्मोनल बदलाव के कारण भी आपको यह समस्या हो सकती है। 

इसके अलावा ऐसा कोई है जो ज्यादा शराब पिता हो या एलर्जी व जुकाम की दवाएं खाता हो, उन में भी रेस्टलेस सिंड्रोम के होने का खतरा बना रहता है। इन सब के अलावा शुगर, बीपी व दिल की बीमारी से परेशान लोगों में भी यह समस्या हो सकती है। 

इस समस्या का लक्षण (Restless Syndrome Symptoms)

जिन लोगों के पैरों में झनझनाहट महसूस होता है या उन्हें ऐसा लगता है कि उनके पैरों में चीटिंयां चल रही है, ऐसे लोगों में यह समस्या पाई जाती है। इसके अलावा जो लोग चिंता ज्यादा करते है या जो तनाव में है, उन में भी यह समस्या पाई जाती है। 

रेस्टलेस सिंड्रोम का क्या है इलाज (Restless Syndrome Treatment)

जब कभी भी किसी को यह समस्या होतो उन्हें आइरन वाले चीजे ज्यादा खाना चाहिए। उन्हें उन सब्जियों को या फलों को ज्यादा अपने डाइट में शामिल करना चाहिए जिन में भरपूर मात्रा में आइरन पाई जाती है। आप कुछ खास व्यायाम करके भी इस समस्या को बहुत हद तक दूर कर सकते है। 

इसके अलावा आप डॉक्टर को भी देखा सकते है, ऐसी हालत में आपको डॉक्टर को दिखाना ही चाहिए। वे आपका चेकअप करके आपको कुछ दवाइयां भी दे सकते है जिससे आप इस समस्या से जल्दी आराम पा सकते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सMental Healthवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब