लाइव न्यूज़ :

Mother’s Day 2018: पोषक तत्वों की कमी से पीड़ित हैं ज्यादातर 'मां', उन्हें ऐसे बचाएं

By उस्मान | Updated: May 13, 2018 12:39 IST

अगर आप अपनी मां के लिए कुछ खास करना चाहते हैं, तो आप इस मदर्स डे उनका फुल मेडिकल चेकअप करा सकते हैं।

Open in App

आज मदर्स डे है। खुशी और आनंद का दिन है। वैसे तो साल के सभी दिन मदर्स डे मनाया जाना चाहिए क्योंकि मां को खुश करने के लिए आप जितना कर सकते हैं, उतना कम है। अगर इस खास अवसर पर आप अपनी मां को कुछ खास देने की योजना बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। इस मदर्स डे आप उनका फुल मेडिकल चेकअप करा सकते हैं। परिवार की देखभाल करने वाली ज्यादातर घरेलू महिलाएं पोषक तत्वों की कमी से पीड़ित हैं। ओबस्टेट्रिकियन और गाइनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर वंदना गुप्ता  आपको बता रही हैं कि ज्यादातर घरेलू महिलाएं किन-किन पोषक तत्वों के कमी से पीड़ित हैं।  

महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी के कारण

डॉक्टर के अनुसार, महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी पारिवारिक स्तर पर निर्भर करती है। आर्थिक रूप से बेहतर परिवार में महिला को पोषक तत्वों की उतनी कमी नहीं होती है। ऐसे परिवार में कार्बोहाइड्रेट का ज्यादा और प्रोटीन का कम सेवन होने से महिलाओं में  मोटापा देखा जा सकता है। जबकि गरीब घर की महिलाओं को कभी-कभी पर्याप्त और गुणवत्ता वाला खाना नहीं मिल पाता है। आजकल बहुत से महिलाएं जंक फूड और इंस्टेंट फूड का ज्यादा सहारा ले रही हैं क्योंकि इन चीजों में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है।  

महिलाओं में होती है इन पोषक तत्वों की कमी

- सूरज की रोशनी में नहीं आने की वजह से मांसपेशियों की कमजोरी और हड्डियों का कमजोर होना विटामिन डी की कमी है। 

- कैल्शियम की कमी ओस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोपेनिया का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़ें- मदर्स डे पर मां के लिए होगा ये खास तोहफा, बस प्यार से एक बार कह दें मां

- आयरन की कमी कम हीमोग्लोबिन, थकान और लगातार संक्रमण का कारण बन सकती है। एनीमिया से कमजोरी, चक्कर आना, सांस की तकलीफ, छाती दर्द आदि की समस्या हो सकती है। 

- वेजिटेरियन माताओं में विटामिन बी 12 की कमी लंबे समय तक एनीमिया और तंत्रिका संबंधी समस्याओं का कारण बनती है।

यह भी पढ़ें- मैंने कभी कहा नहीं - 'तुम ही तो मेरी ताकत हो; तुम्हें खो देने का डर मुझे रुला देता है माँ'

डॉक्टर का सुझाव

डॉक्टर मानते हैं कि जीवाशैली में बदलाव की वजह से महिलाओं को इस तरह के पोषक तत्वों के कमी का सामना करना पड़ रहा है। इससे बचने के लिए महिलाओं के पोषण पर नजर रखना बहुत जरूरी है। इसलिए उनकी डाइट का ख्याल रखें और उनके स्वस्थ रहने में उनकी मदद करें। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :मदर्स डेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब