लाइव न्यूज़ :

Monsoon Health Tips: डेंगू मच्छरों का नामोनिशान मिटा देंगे ये 4 पौधे

By उस्मान | Updated: August 14, 2019 14:42 IST

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में मच्छरों और उनसे होने वाली बीमारियों, सूजन, खुजली, स्किन इन्फेक्शन से बचने के लिए ये तरीके जरूर अपनाएं.

Open in App

मानसून का मौसम जारी है और इस मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि का खतरा बढ़ जाता है। मच्छर के काटने से डेंगू बीमारी होती है जिसके चलते खांसी, बुखार और सिरदर्द की परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। बरसात में एकत्रित हुए पानी में यह मच्छर ज्यादा पाये जाते हैं, जिसके चलते डेंगू होता है। डेंगू बीमारी का उपचार समय से न किया जाए तो काफी खतरनाक साबित हो सकता है। 

हम आपको कुछ प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय बता रहे हैं जिनसे आप जानलेवा बरसाती कीड़ों और बीमारी फैलाने वाले मछरों से अपने घर और आसपास के इलाको को सुरक्षित रख सकते हैं।

घर पर तुलसी का पौधा लगाएं 

1) तुलसी के रस में कीटनाशक खूबियां होती हैं, जिसे रुके हुए पानी और उन जगहों पर जहाँ मच्छर पनपते हैं वहाँ छिड़काव करने से मच्छरों से बचाव किया जा सकता है। 

2) नीम की पत्तियां भी मच्छर से सुरक्षित रखने में सहायक होता है, इसलिए नीम के पेड़ को अपने घर के आसपास लगाने की सलाह दी जाती है। 

3) हल्दी की जड़ों को सुलगा के उसका धुआं करने से भी मच्छर भाग जाते हैं। इसमे गूगल को मिला के सुलगाने पर इसकी क्षमता और भी बढ़ जाती है। 

4) काली मिर्च की लकड़ियों को जला कर रखने से भी मच्छरों से निजात पाई जा सकती है।

हल्दी का लेप लगाएं 

हल्दी का लेप भी मच्छरों से बचाव में मदद करता है। नीम और नारियल का तेल बराबर मात्रा में मिला कर लगाने से भी मच्छरों को दूर रखा जा सकता है। चंदन की लकड़ी का तेल काम मात्रा में हल्दी का लेप नीम की पत्तियों का लेप नीम का तेल और टी ट्री आयल का मिश्रण बना के लगाए डेंगू बीमारी से बचे । 

मच्छर के काटने, सूजन, खुजली, स्किन इन्फेक्शन से ऐसे करें बचाव    

1) नीम की पत्तियों के लेप और शहद का मिश्रण कीड़ों के काटने पर लगाने से राहत मिलती है।

2) तुलसी किसी भी तरह के परजीवी संक्रमण के इलाज में सहायक होता है। इसके पत्तों को पीस कर लेप लगाने से राहत मिलती है।

3) एलोवेरा का रस प्रकृतिक रोग प्रतिरोधी माना जाता है इसमें दर्द से राहत पहुचने वाले गुण पाए जाते हैं

4) गाय के दूध से बनाया गया सुद्ध देसी घी अन्तिहिस्टामिन का एक स्त्रोत है जो कि कीड़ों द्वारा काटे जाने पर होने वाले दर्द और तकलीफों से राहत पहुचाता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमानसून हेल्थ टिप्स हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब