मानसून में जहर के समान हैं ये 6 हेल्दी चीजें, किडनी, लीवर, आंतों को डैमेज कर सकती है तीसरी चीज

By उस्मान | Published: July 30, 2019 05:57 PM2019-07-30T17:57:52+5:302019-07-30T17:57:52+5:30

Monsoon Diet Tips: मानसून में खाने-पीने की कुछ चीजें आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इस मौसम में पाचन तंत्र बहुत कमजोर हो जाता है।

Monsoon Health and Diet Tips: Foods do not eat during monsoon, healthy diet plan and eat and don't eat during rainy season to avoid vector disease in Hindi | मानसून में जहर के समान हैं ये 6 हेल्दी चीजें, किडनी, लीवर, आंतों को डैमेज कर सकती है तीसरी चीज

फोटो- पिक्साबे

मानसून के इस मौसम में एक तरफ जहां गर्मी से थोड़ी राहत मिली है वहीं इस मौसम में कई तरह की समस्याएं भी हो जाती हैं। इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, वायरल, हैजा के अलावा खुजली, दाने, रूखापन, टैनिंग, फोड़े-फुंसी, मुंहासे, फंगल इन्फेक्शन जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं का भी बड़ा खतरा होता है।

इसके अलावा मानसून में खाने-पीने की कुछ चीजें आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इस मौसम में पाचन तंत्र बहुत कमजोर हो जाता है। यही वजह है कि इस मौसम में खाने-पीने को लेकर थोड़ी भी लापरवाही आपको बहुत बीमार कर सकती है। 

1) पत्तेदार सब्जियां
इसमें कोई शक नहीं है कि पत्तेदार सब्जियां स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, मानसून के दौरान पत्तेदार सब्जियों के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। पत्तियों में मौजूद नमी, गंदगी और कीचड़ से पेट में इन्फेक्शन का खतरा होता है। अगर खा भी रहे हैं, तो उन्हें पकाने से पहले उन्हें अच्छी तरह से धोना लेना चाहिए। 

2) सी फूड 
मानसून मछली और झींगुरों के प्रजनन का मौसम है, इसलिए इस समय सी फूड्स से बचना चाहिए। अपनी लालसा को पूरा करने के लिए चिकन और मटन ही खाएं। हालांकि अगर सी फूड आपको ज्यादा ही पसंद है, तो सुनिश्चित करें कि आप केवल इसकी ताज़ी किस्म का ही सेवन करें और इन्हें अच्छी तरह पकाने के पकाएं।

3) मशरूम 
इस सब्जी से आपको बारिश के मौसम में खाने से बचना चाहिए। मशरूम नम मिट्टी में उगते हैं और खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह से साफ करना पड़ता है। लेकिन उन पर संक्रमण और बैक्टीरिया के विकास का जोखिम मॉनसून में बहुत अधिक है जो उन्हें इस सूची में लाता है। मानसून में मशरूम को पूरी तरह से खाने से बचना सबसे अच्छा है और सलाद में इनका सेवन न करें।

4) आम
मानसून में गलती से भी आम का सेवन नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, आम में एक गर्म प्रकृति होती। फलों का राजा आम इस मौसम में वात और कफ दोषों को बढ़ाता है जिससे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। 

5) दही
जो लोग पहले से ही साइनसाइटिस से पीड़ित हैं, उन्हें इस डेयरी उत्पाद से सख्ती से दूर रहना चाहिए। साइनसाइटिस कुछ भी ठंड के साथ बिगड़ता है और दही या चाट शरीर में कफ को और बढ़ा सकता है।

Web Title: Monsoon Health and Diet Tips: Foods do not eat during monsoon, healthy diet plan and eat and don't eat during rainy season to avoid vector disease in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे