लाइव न्यूज़ :

पुरुषों के यौन सेहत के लिए घातक नहीं हैं साइकिल चलाना

By IANS | Updated: January 13, 2018 17:35 IST

शोधकर्ताओं का मानना है कि तैराकों और धावकों की तुलना में साइकिल चलाने वालों में बेहतर स्तंभन क्षमता देखी गई।

Open in App

साइकिल व्यायाम और अवकाश का एक लोकप्रिय साधन है। यह पुरुषों के यौन सेहत और मूत्र प्रणाली के लिए हानिकारक नहीं हो सकता है। एक शोध से यह जानकारी मिली है। पहले यह माना जाता था कि साइकिल चलाने से पुरुषों का यौन स्वास्थ्य प्रभावित होता है, लेकिन अध्ययन में कहा गया है कि साइकिल चलाने के लाभ 'जोखिम की तुलना में काफी अधिक हैं' और इससे हृदय को फायदा होता है। शोधकर्ताओं का कहना है, "तैराकों और धावकों की तुलना में साइकिल चलाने वालों में बेहतर स्तंभन क्षमता देखी गई।"शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि न तो साइकिल और न ही सड़क की हालत से साइकिल चालक पर कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।शोधकर्ताओं ने कहा कि साइकिल चलाने के दौरान 20 फीसदी से अधिक वक्त तक खड़े रहने से गुप्तांगों को अकड़ने से बचाता है, लेकिन साइकिल के हैंडल की ऊंचाई को सीट की ऊंचाई से कम कर देने से गुप्तांगों में अकड़न की समस्या हो सकती है तथा दबाव वाली जगह पर शरीर में घाव भी हो सकते हैं। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के प्रोफेसर बेंजामिन ब्रेयर ने बताया, "हमारा मानना है कि ये नतीजे साइकिल चालकों के लिए काफी उत्साहजनक होंगे। साइकिल चलाने से हृदय को काफी लाभ होता है और जोड़ों पर कम प्रभाव पड़ता है। हमारा मानना है कि इससे हमारे शरीर को मिलने वाला स्वास्थ्य लाभ काफी अधिक है तथा इससे वजन बढ़ने जैसी समस्या से बचाव होता है।"यह शोध जर्नल ऑफ यूरोलॉजी में प्रकाशित किया गया है। 

टॅग्स :स्वास्थ्यहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब