लाइव न्यूज़ :

अर्थराइटिस, UTI और डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण इलाज है यह फल, विटामिन-मिनरल्स युक्त इस फल से रहेगा आपका किडनी और ब्लड प्रेशर फिट

By आजाद खान | Updated: March 23, 2022 06:46 IST

जानकारों की माने तो खरबूज में खूब सारे पोटेशियम, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो आंख, किडनी और ब्लड प्रेशर को बेहतरीन रखता है।

Open in App
ठळक मुद्देखरबूज हमारे शरीर के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। इसके सेवन से हमें भारी मात्रा में विटामिन और मिनरल्स मिलती हैं। इससे हमें बीमारियों से भी राहत मिलती है।

Eating Melon in Summer: गर्मियों के मौसम में लोगों को दो फल बहुत पसंद आते हैं- पहला तरबूज और दूसरा खरबूज। इन दोनों फलों की अपनी-अपनी खुबी है। आम तौर पर खरबूज के मुकाबले तरबूज को लोग ज्यादा महत्व देते हैं और इसे खूब खाते हैं, लेकिन खरबूज के भी खूब फायदे हैं। जानकारों की माने तो खरबूज में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे आपके शरीर को काफी लाभ मिल सकता है। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि खरबूज के क्या-क्या फायदे हैं। 

खरबूज के फायदे (Melon Benefits)

डॉक्टरों की माने तो खरबूज के कई फायदे हैं। इसमें हर तरीके के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जिसे शरीर को काफी जरूरत होती है। खरबूज में खूब सारे पोटेशियम, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो आंख, किडनी और ब्लड प्रेशर को बेहतरीन रखता है जिससे हमारा शरीर हमेशा फिट दिखता है। आपको बता दें कि इसमें ग्लाइसेमिक लोड की मात्रा भी कम होती है जिसे डायबिटीज के मरीज बिना किसी डर के इसे खा सकते हैं। यह फल हर मायने में लाभदायक होता है। 

खरबूज किन बीमारियों से रखता है हमें दूर (Melon Helps To Get Rid from Disease)

सभी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर खरबूज हर मायने में काफी फायदेमंद होता है। इससे हमें क्या-क्या फायदे मिलते है और यह हमें किन-किन बीमारियों से दूर रखता है, आइए जानने की कोशिश करते हैं।

1. खरबूज से कब्ज दूर होता है (Melon Cures Constipation)

गर्मियां आते ही हमारे खान-पान से हमें कब्ज की शिकायत होने लगती है। ऐसे में इन लोगों को खास करके खरबूज का सेवन करना चाहिए। इससे इन्हें कब्ज से लड़ने में काफी आसानी होगी। आपको बता दें कि इसमें भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे हमारा पेट खूब साफ रहता है। खरबूज में अच्छी मात्रा में विटामिन C और एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जिससे नेचुरल इम्यूनिटी बढ़ाता है और दिल की बीमारियों से हम महफूज रहते हैं। 

2. यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन में देता है फायदेमंद (Beneficial in Urinary Tract Infection)

खरबूज यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) में काफी लाभदायक साबित होता है। इसको शरीर से सारे विषाक्त पदार्थों को बहुत ही आसानी से निकालने के लिए भी जाना जाता है। यह हमारे शरीर को गर्मियों में हाइड्रेटेड रखता है और इससे अर्थराइटिस की समस्या भी दूर होती है। अकसर ऐसा कहा जाता है कि जिन्हें गर्मी बर्दाशत नहीं होती है उन्हें खरबूज का सेवन करना चाहिए। 

खरबूज का ऐसे करे सेवन (How To Use Melon)

आपको बता दें कि खरबूज को आप किसी भी तरीके से सेवन कर सकते हैं। इसका आप जूस भी बना सकते है या आप इसका मिल्कशेक भी बना कर पी सकते हैं। खरबूज का जूस बनाने के लिए सबसे पहले आपको इसके सारे बीज को निकाल लें, फिर फल के छोटे-छोटे टुकड़े कर ले और उसे मिक्सी में पीस लें। इसके बाद उसे छान कर पीया करें। आप इसमें दूध और क्रीम मिलाकर मिल्कशेक भी बना सकते हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सभोजनफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंडियन शेफ के हाथ का खाना नहीं खाएंगे पुतिन, विदेश दौरे पर साथ ले जाते हैं अपने शेफ; जानें वजह

भारतटमाटर की कीमत ने लोगों की जेब की खाली, दिल्ली-NCR में राहत के लिए सरकार चला रही सब्सिडी वैन; जानें कैसे मिलेगा फायदा

भारतभारत में दूध उपभोग के बदलते तौर-तरीके: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत